Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • बोलती तस्वीरें

क्या होता है बायो सेक्योर बबल? कैसे बचाएगा COVID-19 से?

September 3, 2020
What is Bio Secure Bubble? How to save from COVID-19?

सबसे पहले बता दें कि बायो सेक्योर बबल बुलबुला जैसा कुछ भी नहीं है। यह एक ऐसी व्यवस्था है, जो खिलाड़ियों को कोरोना महामारी से बचाएगी। बायो सेक्योर बबल का हिंदी में अर्थ है जैव सुरक्षा वातावरण। कोविड से रोकथाम के नियमों को बायो सेक्योर बबल कहा जाता है। इसके दायरे में खिलाड़ी, कोच, उनका सपोर्ट स्टाफ भी आता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्रिकेट स्टेडियम के लिए जितनी ज्यादा टीमों को रवाना किया जाता है, बबल का दायरा उतना ही बड़ा होता है। यही कारण है कि खिलाड़ियों को उनके वैग्स यानी कि पत्नी या प्रेमिका या फिर परिवार के अन्य किसी सदस्य को साथ दुबई ले जाने की अनुमति नहीं मिली। जैसे ही खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए एयरपोर्ट पर उतरते हैं, यह बायो सेक्योर बबल सक्रिय हो जाता है।

एयरपोर्ट पर लैंड करते ही खिलाड़ियों को 2 हफ्ते तक क्वारंटीन होना पड़ता है, जिसके बाद ही वे खेल का अभ्यास शुरू कर सकते हैं। उन्हें मैदान से सीधे होटल रूम ही जाना पड़ता है। आईपीएल शुरू होने के बाद भी यह नियम लागू होगा। इसके बाद भी सभी खिलाड़ियों की सप्ताह में दो बार कोरोना जांच होगी।

बबल का उद्देश्य यह है कि खिलाड़ी का किसी भी अनजाने व्यक्ति से संपर्क न होने पाए, जिससे कोविड संक्रमण का खतरा न के बराबर हो। बबल से बाहर निकलने पर क्या होगा, हाल ही में हुई इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज की टेस्ट श्रंखला में बायो सेक्योर बबल व्यवस्था लागू हुई थी। इसके उल्लंघन पर इंग्लैंड जोफरा आर्चर को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था।

प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण जोफ्रा आर्चर को 5 दिनों तक एकांतवास में भेजा गया था। उस दौरान उनका दो बार कोरोना वायरस का टेस्ट की व्यवस्था की गई। दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें तीसरे टेस्ट के अंतिम ग्यारह में जगह मिली थी।

आईपीएल के लिए भी यही नियम लागू रहेगा। अगर किसी खिलाड़ी ने अपने किसी दोस्त, परिवार वाले या होटल स्टाफ के अलावा किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात की तो उसे एकांतवास में भेज दिया जाएगा। दो बार कोरोनावायरस रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही खेलने का मौका मिलेगा।

इस बार आईपीएल एकदम अलग होगा। न मैदान पर खिलाड़ियों में जोश भरने वाले दर्शक होंगे और न ही बॉल बॉय रहेंगे। खिलाड़ी गले भी नहीं मिल सकेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि बायो सेक्योर बबल में ढलने के लिए खिलाड़ी कितना वक्त लेते हैं?

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Netflix का फ्री ऑफ़र, बिना अकाउंट के फ़्री में देखें सीरीज़ और फिल्में
Next: सत्य का आचरण सिखाता है धर्म दर्शन

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.