Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 27, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • कारोबार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे किनारे वेव सिटी में बढ़ी रियल एस्टेट की चमक

M Sajid May 7, 2026
Gold and Black Elegant Appreciation Certificate (3)

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट मानचित्र पर गाजियाबाद की वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख स्मार्ट टाउनशिप के रूप में अपनी पहचान बना रही है। करीब 4,200 एकड़ में फैली यह टाउनशिप अपनी आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण हजारों परिवारों और निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

वेव सिटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन मानी जा रही है। यह सीधे 14-लेन वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ी हुई है। यहां से दिल्ली के अक्षरधाम तक की दूरी करीब 20 से 30 मिनट में पूरी की जा सकती है, जबकि नोएडा सेक्टर-62 जैसे प्रमुख कारोबारी केंद्र तक पहुंचने में महज 15 मिनट लगते हैं।

टाउनशिप के समीप से गुजरने वाला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे इसे हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों से सीधे जोड़ता है। वहीं दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का गाजियाबाद स्टेशन यहां से केवल 8 से 10 मिनट की दूरी पर है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है।

भविष्य की कनेक्टिविटी के लिहाज से भी वेव सिटी को मजबूत माना जा रहा है। यूपी मास्टर प्लान 2031 के तहत प्रस्तावित मेट्रो विस्तार और डासना के पास संभावित स्टेशन इस क्षेत्र के विकास को नई गति दे सकते हैं।

सिर्फ कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि आधुनिक स्मार्ट सुविधाएं भी वेव सिटी को अलग पहचान देती हैं। यहां फिलहाल 30 हजार से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। पूरे परिसर में 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए समर्पित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर संचालित है।

करीब 1,470 एकड़ क्षेत्र हरियाली और पार्कों के लिए सुरक्षित रखा गया है। टाउनशिप के भीतर स्कूल, अस्पताल, थाना और जीपीएस-ट्रैक्ड बस सेवा जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर और एनएच-24 के चौड़ीकरण जैसे प्रोजेक्ट वेव सिटी को न सिर्फ रहने के लिए बल्कि निवेश के लिहाज से भी एनसीआर के सबसे आकर्षक केंद्रों में शामिल कर रहे हैं।

 

About Author

M Sajid

editor

Md Sajid एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने TV 100 News, NUBT News और Eros Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दों की समझ और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा संचालित ABC WORLD HINDI YouTube चैनल को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसके लिए उन्हें YouTube Silver Play Button से सम्मानित किया गया। वे लगातार सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

“सच्ची खबर, निष्पक्ष सोच और जनता की आवाज़ को मंच देना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य है।” – Md Sajid

See author's posts

Post navigation

Previous: Bengal Election Results 2026: बदलाव के बाद बवाल
Next: IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ या कॉरपोरेट तमाशा?

Related Stories

IMG_20260625_114958959_HDR_PORTRAIT.jpg
  • कारोबार

हिमाचल के बद्दी में ट्रक ड्राइवरों के लिए ‘तैयारी लंबे सफर की’ अभियान शुरू, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

infopost June 25, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-12 at 3.32.03 PM
  • कारोबार
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर

ई-रिक्शा ड्राइवरों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट देने वाला पोर्टल भी फिर से शुरू

M Sajid May 13, 2026
Gold and Black Elegant Appreciation Certificate (3)
  • कारोबार
  • दिल्ली एनसीआर

पुराने शहर की गलियों से स्मार्ट सिटी तक: बदलते गाजियाबाद की नई पहचान

M Sajid May 2, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.