Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • बोलती तस्वीरें

विराट कोहली और रोहित शर्मा एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर

August 27, 2020
A2
दुबई। खिलाड़ियों की रैंकिंग से पता चलता है कि कौन खिलाड़ी अपने क्रिकेट कैरियर में किस मुकाम पर है। उसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी समय समय पर अपनी नवीनतम रंकिंग जारी करता है। कल इस क्रिकेट परिषद ने एकदिवसीय नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी, जिसके अनुसार खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा बरकरार रखा है और बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शीर्ष पर चल रहे हैं और उनके बाद कोहली और स्मिथ के हमवतन मेरेनस लाबुषाणया का नंबर आता है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच तीसरे स्थान पर हैं।

एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर हैं जबकि टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। टीम रैंकिंग में भारत एकदिवसीय प्रारूप में दूसरे जबकि टेस्ट और टी20 प्रारूप दोनों में तीसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन में ड्रॉ हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट में 267 रन की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के जैक क्राउली और मैच में सात विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। क्राउली 53 स्थान की छलांग के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 28वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

क्राउली ने श्रृंखला की शुरुआत 95वें स्थान से की थी लेकिन श्रृंखला में 320 रन की बदौलत वह सिर्फ आठ टेस्ट के बाद बेन स्टोक्स, जो रूट और जोस बटलर के बाद इंग्लैंड के चौथे शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद शीर्ष 10 से बाहर होने के बाद एंडरसन एक बार फिर छह स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ड्रॉ टेस्ट के दौरान 29वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए और साथ ही दूसरे पारी में अजहर अली को आउट करके 600 टेस्ट विकेट चटकाने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।

तीसरे टेस्ट में 152 रन बनाने वाले बटलर भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 637 रेटिंग अंक के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट नहीं खेलने वाले बेन स्टोक्स ऑलराउंडरों की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष पर हैं।

पाकिस्तान के कप्तान अजहर पहली पारी में 141 रन बनाकर 11 स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अर्द्धशतक की बदौलत तीन स्थान के फायदे से 72वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कामचलाऊ स्पिनर फवाद आलम और असद शाफिक गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 100 में शामिल हो गए हैं। ये दोनों क्रमश: 94वें और 100वें स्थान पर हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: कहते हैं देश नहीं बिकने दूंगा, 23 सरकारी संस्थान बेच चुके
Next: जानें, दशावतार व्रत के बारे में और व्रत-पूजन विधि

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.