Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

दानिश अली पर टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद बिधूड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ohm verma September 27, 2023
vidhuri in rajsthan

राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। vidhuri in rajsthan :


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में घिरे अपने लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय होने के कारण भाजपा मानती है कि बिधूड़ी गुर्जर वोट उसके पक्ष में ला सकते हैं क्योंकि बिधूड़ी भी गुर्जर समुदाय से आते हैं। इस जिले में विधानसभा की चार सीट है जिनमें एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पास है। पायलट भी गुर्जर हैं।

vidhuri in rajsthan :सूत्रों ने बताया कि बिधूड़ी की जिम्मेदारी जिले के पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि मीणा और मुसलमान इस जिले में दो अन्य बड़े समुदाय हैं। पायलट 2018 में टोंक विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

बिधूड़ी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जयपुर में टोंक जिले के लिए हुई समन्वय समिति की बैठक में वह शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी भी उस बैठक में उपस्थित थे। लोकसभा में पिछले सप्ताह अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कई दलों ने दक्षिण दिल्ली के सांसद विधूड़ी की आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की। उसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

vidhuri in rajsthan : बिधूड़ी राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के जमीनी नेताओं में आते हैं तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनका खासा असर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को नियमित रूप से तैनात करती है तथा विधूड़ी की सेवा कई पिछले चुनावों में ली जा चुकी है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
Next: राजस्थान चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने उतारी नेताओं की टीम

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.