Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...

पीएफआइ के बारूद की ढेर पर बैठा है बिहार : अशोक श्रीवास्तव

ohm verma October 8, 2023
VHP in Motihari

मोतिहारी के नगर भवन में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल का शौर्य धर्म सभा का समापन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। VHP in Motihari: 


विश्व हिंदू परिषद बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख व अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार पीएफआइ के बारूद की ढेर पर बैठा है। पूरे बिहार के सीमांचल क्षेत्रों का इस्लामीकरण करने की साजिश रची जा रही है। हमारे दूर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, गणेश पूजा के विसर्जन पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। लव जेहाद, धर्मान्तरण गोहत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में हमें गांव—गांव में बजरंग दल, विहिप का मजबूत संगठन बनाकर सनातन धर्म की रक्षा करनी है। चम्पारण के गांव गांव में हिन्दू सुरक्षा समिति बनेगी।

VHP in Motihari

VHP in Motihari:  शनिवार को वह विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल का शौर्य धर्म सभा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन मोतिहारी के नगर भवन में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार बिहार, झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता तथा प्रांत सह संपर्क प्रमुख सह विभाग मंत्री राणा रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता विहिप जिला कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र उपाध्याय ने की।

VHP in Motihari

हिंदुओं की गणना हो गई, मुस्लिमों की कब होगी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार ने कहा कि देश की आजादी में और धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक आजादी में बलिदान हुए योद्धाओं और कारसेवकों के सम्मान में धर्म सभा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सपना देख रहे हैं कि भारत 2047 मे इस्लामिक राष्ट्र बनेगा, वे सपना ही देखते रह जाएंगे। भारत में सनातन धर्म के लोग रहते हैं, जिनका कभी अन्त होने वाला नहीं है। भारत, ॠषि मुनियों का देश है। लोग बलिदान हो जाएंगे लेकिन इस्लाम स्वीकार नहीं करेंगे। देश का इस्लामीकरण करने के प्रयास में कुछ नेताओं का भी हाथ है। आनंद कुमार ने कहा कि बिहार में हिन्दुओं की जनगनणा तो हो गई, मुस्लिम जनगणना कब होगी।

उन्होंने कहा कि देश में आइएसआइएस के 150 संगठन चल रहे हैं। इन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

VHP in Motihari: सभा को संबोधित करते हुए बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख व अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि बजरंग दल सेवा और हिन्दू समाज का सबसे बड़ा संगठन है। हम सबका गोत्र एक है तो हम सब हिन्दू एक हैं। ब्राह्मण हो या पासवान, हिन्दू हिन्दू एक समान। उन्होंने कहा कि हमें जात से उपर उठकर देश संस्कृति की रक्षा करनी है।

प्रांत सह संपर्क प्रमुख सह विभाग मंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि चम्पारण में किसी प्रकार की देशद्रोही घटना नहीं हो, इसलिए हर काम के लिए हिन्दू को खड़ा करना है और संगठन को मजबूत करना है।

VHP in Motihari: मंच संचालन बजरंगदल के जिला संयोजक हेमंत कुमार ने किया। मौके पर बजरंग दल विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा, जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता, कार्यक्रम प्रमुख आनन्द प्रकाश, नगर संयोजक राहुल सिंह, रतनेश सिंह, सचिन कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शेखर पांडेय मनीष कुमार, मुन्ना तिवारी, डॉ संतोष श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, सत्येन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Disaster in Sikkim: सिक्किम में आपदा का खौफनाक मंजर
Next: इजराइल ने फिलिस्तीन के खिलाफ किया जंग का ऐलान

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.