Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Vande Bharat: सस्‍ता हो जाएगा वंदे भारत का सफर!

infopost July 9, 2023
Vande Bharat

Vande Bharat: अब वंदे भारत का सफर सस्ता हो जाएगा। क्‍योंकि इन चुनिंदा रूट्स पर 25 फीसदी तक किराया घटाने की तैयारी की जा रही है। रेल मंत्रालय वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का किराया घटाने जा रहा है। 25 फीसदी तक किराया कम किया जा सकता है। 

Vande Bharat: रेलवे के सभी जोनों को किराया कम करने का अधिकार

इंफोपोस्‍ट डेस्‍क 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Vande Bharat: रेलवे के सभी जोनों को किराया कम करने का अधिकार दे दिया है। हालांकि कुछ विशेष स्थिति में ही यात्रियों को इसका लाभ मिल पाएगा। रेलवे वंदे भारत, अनुभूति और विस्टाडोम कोच समेत समेत सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया कम होने जा रहा है। 

रेलवे बोर्ड ने बताया कि रेल सेवाओं के अधिकतम इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रेलवे मंडलों के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को ऐसी ट्रेनों के किराये घटाने की शक्तियां देने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड सभी ट्रेनों के AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती करने की योजना बना रहा है। 

कब से कम होगा किराया और कब तक मिलेगी छूट 

किराये में छूट देते वक्‍त दूरी और किराये पर भी गौर किया जाएगा। किराये में छूट पहले चरण या यात्रा के आखिरी चरण अथवा मध्‍य में दी जा सकती है। हालांकि शर्त ये होगी कि उस खंड या चरण में कुल ऑक्‍यूपेंसी 50 फीसदी से कम हो। छूट तत्‍काल प्रभाव से लागू की जाएगी। लेकिन पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को किराये का कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। 

किराये में छूट जोनर अधिकारी की ओर से तय अवधि के लिए लागू होगी। इसके लागू होने से यात्रा की तारीखों के लिए अधिकतम छह महीने के लिए होगी। रियायती किराया मांग के आधार पर पूरी अवधि या आंशिक या महीने या सप्‍ताह या छह महीने के लिए लिया जा सकता है।  

क्‍यों दी जा रही है किराये में छूट 

दरअसल, रेलवे के उन जोनों से ट्रेनों में रियायती किराया योजना लागू करने को कहा गया है, जिनमें पिछले तीस दिनों के दौरान पचास प्रतिशत से ज्‍यादा सीटें खाली थीं। वास्‍तव में छोटी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर नहीं पा रही थीं। 

इंटर जोनल O-D पेयर्स या डेस्टिनेशन, डिस्‍काउंट केआरसीएल के मामले में अन्य जोनल रेलवे के पीसीसीएम या एमडी या सीओएम या सीसीएम के परामर्श से किराये में छूट दी जा सकती है। आगे की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी और ऑक्‍यूपेंसी के आधार पर छूट को संशोधित या विस्‍तार अथव वापस लिया जा सकता है। 

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Solar Power Plant: आरआरटीएस डिपो में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन
Next: Kalash Yatra:ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पूर्व कलश यात्रा

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.