Upcoming Movie: भाग्यश्री, निमरत कौर और राधिका मदान अपनी आनेवाली फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के प्रचार के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचीं।
Upcoming Movie: एक मनोरंजक सामाजिक थ्रिलर
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Upcoming Movie: हाल ही में भाग्यश्री, निमरत कौर, राधिका मदान आदि अभिनेत्रियां अपनी आनेवाली फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के प्रचार के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचीं। फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होटल ‘द रॉयल प्लाजा’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निमरत ने कहा, सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो एक मनोरंजक सामाजिक थ्रिलर है, जिसमें बेला, सजिनी के लापता होने की जांच करती है।
महिलाओं के बारे में विशेष बात करती है फिल्म
फिल्म का उद्देश्य महिलाओं के बारे में बात करते हुए सजिनी की पसंद पर सवाल उठाना और बच निकलना है। महिलाएं सिर्फ एक्सेसरीज, चीयर लीडर या अच्छी मां-बेटी-गर्लफ्रेंड बनने तक ही सीमित नहीं हैं, वे इससे कहीं ज्यादा हैं।’
वहीं, जेनजेड के बारे में भाग्यश्री ने कहा, ‘आज हम देख सकते हैं कि अवसाद और मानसिक आघात के मामलों में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि बच्चों को माता-पिता द्वारा वास्तविक दुनिया में चुनौतियों का सामना करना सिखाया जाता है, लेकिन जब वे वास्तव में बाहर निकलते हैं और दुनिया का सामना करते हैं, तो उन्हें इसका एहसास होता है।
जमीनी हकीकत अलग है। बच्चों को जो सिखाया गया है और जो सच्चाई में फिट बैठता है, उसमें संतुलन बनाना कठिन है। इसलिए यह फिल्म मूल्यों और वास्तविकता के बीच संतुलन के बारे में बात करती है।’
भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ से लोगों के दिलों में बना लिया था घर
भाग्यश्री एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से लोगों के दिलों में घर बना लिया। इस पहली ही फिल्म ने भाग्यश्री को फेम के शिखर पर पहुंचा दिया लेकिन उनके एक फैसले ने फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर खत्म कर दिया। अब वो इस फिल्म के साथ कुछ दमदार पेश करने वाली हैं।
अब भाग्यश्री फिल्म सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुबोध भावे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसी के साथ फिल्म में राधिका मदान और निम्रत कौर भी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।


