Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

UP Elections: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी आई रे …

February 7, 2022
UP Elections1

UP Elections: इस बार के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी ने मिलकर भाजपा के दांत खट्टे कर दिए हैं। तभी तो आरएलडी आई रे … गाना धूम मचा रहा है। मोदीनगर में सुदेश शर्मा की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। तभी तो भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह को वहां जाना पड़ रहा है।


श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। तभी तो चुनाव प्रचार अब तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मोदीनगर में सुदेश शर्मा के समर्थन में सभा करके चुनावी माहौल को गरमा दिया है। यह गर्मी शिमला की बात करने वाली भाजपा तक पहुंच गई है। तभी तो अमित शाह मोदीनगर पहुंच रहे हैं।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने अब अपना पूरा ध्यान पश्चिमी यूपी पर ही लगा दिया है।

इसके साथ ही ये समझने की कोशिश हो रही है कि किस पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए क्या गेम-प्लान है? बीजेपी के कई नेता जैसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों के दौरे कर चुके हैं। वे मंदिर और क़ानून-व्यवस्था के मुद्दे उठा चुके हैं। लेकिन मोदीनगर के लोगों का मूड कुछ और ही है।

UP Elections: नरेंद्र मोदी और अमित शाह

बीजेपी के तमाम बड़े नेता लोगों से मंदिरों को लेकर किए गए काम को ज़रूर गिना रहे हैं, लेकिन जनता को जमीनी मुद्दों की दरकार है। क्योंकि लोग अपने क्षेत्र में सुविधाएं चाहते हैं।  मोदी-शाह की जोड़ी शायद इस बात को नहीं समझ पा रही है। हो सकता है कि उन्हें स्थानीय मुद्दों के बारे में बताया ही न गया हो। कुछ लोग इसे शीर्ष नेतृत्व का घमंड भी करार दे रहे हैं कि वे जनता को भ्रमित कर चुनाव जीत लेंगे। बंगाल में इन नेताओं ने यही भूल की थी।

UP Elections:  जयंत ने दे दिया था झटका

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर भाजपा नेताओं ने बहुत डोरे डाले, लेकिन जयंत चौधरी ने उन्हें ठुकरा दिया था। जयंत चौधरी अजीत सिंह के पुत्र हैं। उनका किसान आंदोलन से गहरा रिश्ता रहा है। पिछले दिनों जयंत चौधरी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत से आशीर्वाद भी ले आए। अब माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का 90 प्रतिशत वोट राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को मिलेगा। इस आधार पर कहा जा सकता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का कमल मुरझा जाएगा और गठबंधन कोई नया गुल खिला सकता है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Battery swapping policies: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाएंगी ये नीतियां
Next: Classical Dance: आईसीसीआर के सहयोग से कला को मिला बल

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.