krishna
इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Threat :
मोतिहारी नगर निगम के अमीन कृष्णा ने राष्ट्रीय पत्रकार ओम वर्मा को जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। निगम ने इस मामले में जांच बिठाने और अमीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Threat : मोतिहारी शहर से सटे पतौरा गांव के पछारी टोला में एक प्लाट है। इस प्लाट से सरकारी नहर गुजर रही है। सरकारी दस्तावेज में नहर 30 फुट दर्ज है। इसी प्लाट पर नहर की नापी करने एक पक्ष से नगर निगम के अमीन कृष्णा गए थे। वह सरकारी दस्तावेज को दरकिनार करते हुए 30 फुट की नहर को 20 फुट बताने लगे और इसी को मानने का दबाव बनाने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के अमीन और ओम वर्मा ने इसका विरोध किया। इस पर अमीन कृष्णा मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
उन्होंने ओम वर्मा को धमकी दी कि उनका बड़े बड़े भू माफिया और अपराधियों से संपर्क है। वे उसे यानी ओम वर्मा को गोली मरवा देंगे। जब ओम वर्मा ने चेतावनी दी कि वह इसकी शिकायत नगर निगम से करेंगे तो कृष्णा ने कहा कि ऐसी शिकायत मेरी रोज नगर निगम में होती है। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस पर ओम वर्मा ने नापी रुकवा दिया और नगर निगम में जाकर लिखित शिकायत की।
अवैध है सरकारी अमीन का जाना
सरकारी नियमों के अनुसार अगर कोई अमीन नगर निगम का है और सरकारी सेवा दे रहा है तो वह निजी तौर पर किसी की जमीन नापने का अधिकारी नहीं है। यह नियमों के खिलाफ है।
राष्ट्रीय पत्रकार हैं ओम वर्मा
Threat : ओम वर्मा राष्ट्रीय पत्रकार हैं। लंबे समय तक वह दैनिक जागरण दिल्ली में चीफ सब एडीटर रहे हैं। कई राष्ट्रीय टीवी चैनलों के न्यूज डिबेट में हिस्सा लेते रहे हैं। ओम वर्मा, दिल्ली में बिहारियों के आवाज बने।
कार्रवाई होगी
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अमीन कृष्णा के खिलाफ एक कमेटी जांच करेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कृष्णा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


