Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

अब तक का सबसे बड़ा कोविड—19 अस्पताल नोएडा में

August 8, 2020
cm2

आर.के.तिवारी
नोएडा। कोरोना महामारी से लड़ने में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के भवन में 400 बेड वाले कोविड—19 अस्पताल के शुभारंभ से नोएडा और आसपास के कोरोना मरीजों के उपचार में सुविधा होगी। इससे लोगों चिकित्सा सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार 8 अगस्त को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में जिस अस्पताल का शुभारंभ किया, वह अब तक का सबसे बड़ा कोविड—19 अस्पताल है। इससे पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया था और खामियों को दूर भी कराया था।

डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा है। इसके लिए लखनऊ, सीएमओ व सीएएस के स्तर से चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है। फिलहाल यहां पर 167 बिस्तरों पर ही कोविड—19 मरीजों का उपचार किया जाएगा।

जाहिर है कि जरूरत अनुसार बिस्तरों की संख्या समय समय पर बढ़ाई जाती रहेगी। भविष्य में अधिकतम 400 बिस्तरों की व्यवस्था हो सकती है। यह अब तक का जिले में सबसे बड़ा आधुनिक कोविड अस्पताल है। अस्पताल की पहली मंजिल पर आइसीयू व इमरजेंसी और पांचवीं मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। दूसरी मंजिल पर डायलिसिस यूनिट और सिटी स्कैन की व्यवस्था है।

अस्पताल की सभी सुविधाओं की बात करें, तो तीन आइसीयू—28 बिस्तर, एक इमरजेंसी—9 बिस्तर, दो वार्ड— 65-65 बिस्तर, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन लैब आदि की व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 बजे गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय से प्रस्थान किया और नौ बजकर 30 मिनट पर सेक्टर-39 कोविड अस्पताल पहुंचे और 10 बजे तक का उद्घाटन कार्यक्रम चला। वह 10 बज कर 10 मिनट पर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम पहुंचे और पौने 11 बजे तक कोविड-19 की समीक्षा बैठक ली। वह 12 बजकर 20 मिनट पर सभी कार्यक्रमों को निपटा कर चले गए।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: कश्मीर: मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल बनाए जाने का मतलब
Next: राजनीतिक सत्ता-पुलिस सत्ता गठजोड़ मजबूत होता गया—अंतिम किस्त

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.