Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Sports stadium: विधायक अरमान ने किया खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण

April 24, 2022
Sports stadium

आईपी न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ। विधायक अरमान खान ने क्षेत्र के एकमात्र खेल स्टेडियम ‘राजाजीपुरम मिनी इंडोर स्टेडियम’ का औचक निरीक्षण किया। स्टेडियम की दुर्दशा और स्थानीय खेल प्रतिभाओं के भविष्य के साथ हो रहे मजाक पर वह बहुत दुखी हुए। बताते चलें कि इस स्टेडियम का लोकार्पण 2002 में हुआ था। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, और वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की शुरुआत की गई। शुरू में स्तर ठीक रहा और स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिला। लेकिन धीरे धीरे ये स्टेडियम लालफीताशाही का शिकार होकर बदहाल होता गया।

Sports stadium: बदल न पाई जमीनी हकीकत
वर्ष 2015 में इस स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तांतरित करने का और बेहतर खेल सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बना लेकिन ज़मीनी हकीकत बदल न पाई। आज हालत ये है कि स्टेडियम का विद्युत कनेक्शन पिछले 5-6 सालों से कटा हुआ है। बैडमिंटन कोर्ट के प्लेटफार्म दीमकें चाट कर जर्जर कर चुकी हैं। मुख्य स्टेडियम हाल की छतें टूटी हुई हैं। बारिश का पानी आकर कोर्ट में भरता है।

Sports stadium: वर्षों से खराब है पानी सप्लाई का
स्टेडियम में पानी सप्लाई का एक टयूबवेल सालों से खराब पड़ा है और शौचालयों की स्थिति भी खराब है। सबसे ज्यादा अफसोस ये है कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं के भविष्य को निखारने के लिए बनाया गया ये स्टेडियम पिछले कई सालों से पुलिस/ पीएसी/ अर्धसैनिक बलों की छावनी बना हुआ है। खिलाड़ियों और स्थानीय मार्निंग वाकर्स को बेहद तकलीफ होती है, लेकिन संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है।

उन्होंने कहा है कि उपरोक्त समस्याओं को हल कराने के लिए शीघ्र संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे और सरकार से भी पश्चिम का अधिकार मांगेंगे। स्टेडियम के हालात को हर कीमत पर सुधारने का सतत प्रयास करेंगे। पश्चिम की शान अपने इस स्टेडियम में बेहतर खेल सुविधायें/ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर/ स्पोर्ट्स कोच की बहाली के लिए गंभीर प्रयत्न भी करेंगे। साथ-साथ इस स्टेडियम से अर्धसैनिक बलों की छावनी भी समाप्त करायेंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Sugarcane Farmer: ब्याजमुक्त ऋण पर मिलेगा कीटनाशक
Next: Belarus film: बेलारूस की फिल्मों के फेस्टिवल में तकनीकी आदान प्रदान

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.