इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। soniya nitish :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अच्छी खबर नहीं है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार के बजाय कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रशंसा करते हुए उन पर बड़ा दांव लगाने का संकेत दिया है। विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट के लिए राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, सोनिया गांधी के संकेत से कई नए राजनीतिक समीकरण उभर कर सामने आएंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन नरेंद्र मोदी की अगुआई में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
soniya nitish : पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में खड़गे के लिए बड़ी भूमिका की वकालत की है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पर लिखी किताब के अनावरण के मौके पर यह बात सामने आई है। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने आइएनडीआइए गठबंधन की एकता को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। कुछ लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि खड़गे को आइएनडीआइए गुट का नेतृत्व करना चाहिए। पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
खड़गे की प्रतिबद्धता की सराहना
soniya nitish : अपने भाषण में सोनिया ने खड़गे की प्रतिबद्धता और विचारधारा की सराहना की। उन्होंने कहा, उनका शानदार जीवन और कार्य उन मूल्यों का उदाहरण है, जो आधुनिक भारत के संस्थापकों और वास्तुकारों ने अपनाए। अदम्य भारतीय भावना का प्रतीक होकर उन्होंने अपनी लंबी यात्रा में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया।
बता दें कि 81 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे को पिछले साल 26 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उनके शासन में कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा चुनाव जीते हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के बैनर तले कम से कम 27 पार्टियों को साथ लाने में सफल रहे हैं। इन सभी दलों ने 2024 में लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का संकल्प लिया है।
आज संविधान खतरे में : खड़गे
खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के कारण मैं एक सामान्य कार्यकर्ता से इस पद तक पहुंच सका। आज संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों खतरे में है। सत्ता में बैठे लोग संविधान में विश्वास नहीं करते है। उन्होंने कहा है कि वे इस बदलने और अपना संविधान लाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
soniya nitish : सोनिया गांधी ने खड़गे की तारीफ कर कहा कि उन्होंने दृढ़ साहस, अटूट दयालुता और तीक्ष्ण बुद्धि के साथ मेरे कई बोझों को साझा किया है। आज वह एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक और संस्थागत मूल्यों से बेपरवाह हैं। उन सभी संस्थानों, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं जिनके द्वारा भारत आजादी के बाद से फला-फूला है।
सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक द्रमुक के टीआर बालू ने कहा, यह अधिक महत्वपूर्ण है कि इंडिया गठबंधन के सबसे वरिष्ठ नेता खड़गे बिना किसी समस्या के पार्टियों का एक साथ नेतृत्व करें ताकि हम 2024 का चुनाव जीत सकते हैं।
वहीं, राजद के राज्यसभा नेता मनोज झा ने कांग्रेस विधायक अभिषेक मनु सिंघवी की भविष्यवाणी का हवाला देकर कहा कि खड़गे के लिए अभी तक कोई परिणति नहीं हुई है। वहीं, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी ने कहा कि खड़गे पर बड़ी जिम्मेदारी है।


