Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

… ताकि जवानों की सेहत रहे बरकरार

September 18, 2020
... so that the health of the soldiers remains intact

इंफोपोस्ट पोस्ट न्यूज़, नोएडा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे एवं तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डा. श्वेता खुराना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित पीएसी की 49वीं वाहिनी में तम्बाकू नियंत्रण संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तम्बाकू एवं उससे निर्मित उत्पादों के सेवन से होने वाले खतरों से आगाह किया गया।

डा. श्वेता खुराना ने बताया तम्बाकू एवं सिगरेट में 4000 से अधिक जहरीले पदार्थ पाये जाते हैं, जिसमें 40 जहरीले पदार्थों से कैंसर होने की आशंका होती है। यदि किसी व्यक्ति को कैंसर हो जाता है तो उस व्यक्ति का समस्त परिवार भी संकट में आ जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में कोविड-19 से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं।

कोविड-19 से ग्रसित लोगों के फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है। तम्बाकू उत्पाद के सेवन से न केवल फेफड़ों की बीमारी होती है, बल्कि उनकी क्षमता में भी कमी आती है। प्रमुखता से पाया गया है कि जो लोग हुक्का का सेवन करते हैं वह हवा को कोविड-19 वायरस से दूषित करते हैं।

हुक्का का सेवन एक-दूसरे के साथ मिलकर किया जाता है, जिससे कोविड-19 फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया तम्बाकू सेवन से महिलाओं में गर्भपात होने की आंशका बढ़ जाती है।

डा. सुनील दोहरे ने बताया कि कोटपा 2003 अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत किसी भी सार्वजिनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध है। उल्लंघन करने पर 200 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तम्बाकू की लत से पीड़ित व्यक्तियों की मुफ्त में काउंसलिंग की जाती है।

तम्बाकू छोड़ने के फायदे

डा. श्वेता ने बताया तम्बाकू छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप एवं ह्रदय गति सामान्य हो जाएगी और 72 घंटे बाद सांस लेना आसान हो जाएगा। धूम्रपान छोड़ने के 12 से 60 महीने बाद ह्रदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है।

कार्यशाला में सहायक सेना नायक (प्रथम) स्नेहलता ने सभी उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलायी कि न तो वह स्वयं तम्बाकू का सेवन करें और न ही दूसरों को करने दें। कार्यशाला में सहायक सेना नायक (द्वतीय) ममता कुरीन स्नेहलता एवं क्वाटर मास्टर रामशरण सहित 100 जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: जानें Kia Sonet की कीमत औऱ खासियत
Next: कुछ बात है कि मोदी…

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.