Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 10, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

तो बेरुत बंदरगाह पर मिसाइलों में हुआ था विस्‍फोट

August 11, 2020
berut1

बेरुत। लेबनॉन की राजधानी बेरुत में धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि एक सनसनीखेज दवा कर दुनिया के लोगों को चौंका दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इटली के व‍िस्‍फोटकों के व‍िशेषज्ञ डेनिअल कोप्‍पे ने बेरूत व‍िस्‍फोट के कारणों को लेकर नया दावा क‍िया है। डायनामाइट के नाम से मशहूर कोप्‍पे ने कहा क‍ि यह व‍िस्‍फोट अमोनियम नाइट्रेट की वजह से नहीं, म‍िसाइलों में व‍िस्‍फोट की वजह से हुआ था।

लेबनान की राजधानी बेरूत के बंदरगाह पर हुए भीषण व‍िस्‍फोट के कारणों को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इटली के विस्‍फोटकों के जाने माने विशेषज्ञ डेनिलो कोप्‍पे ने दावा किया है कि यह विस्‍फोट जलती हुई मिसाइलों से हुआ था।

कोप्‍पे ने कहा कि 4 अगस्‍त को हुए इस विस्‍फोट की वजह अमोनियम नाइट्रेट नहीं था। उन्‍होंने कहा कि विस्‍फोट के बाद निकले धुएं का रंग नारंगी था जो अमोनियम नाइट्रेट की वजह से नहीं होता है। इस भीषण विस्‍फोट में 160 से ज्‍यादा लोग मारे गए थे और 6 हजार लोग घायल हो गए थे।

ब्‍लास्‍ट की वजह से 3 लाख घर तबाह हो गए हैं। हालत यह है कि लेबनान की सरकार को इस्‍तीफा देना पड़ा है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि कई साल से वह विस्फोटक केमिकल, अमोनियम नाइट्रेट, बंदरगाह पर पड़ा था और कई चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद इसकी अनदेखी की गई।

कोप्‍पे ने कहा कि जब अमोनियम नाइट्रेट जलता है तो इससे बहुत बड़े पैमाने पर पीला धुआं उठता है। हालांकि बेरूत से आए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि विस्‍फोट के बाद नारंगी रंग का धुआं उठ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि किसी ने निश्चित रूप से विस्‍फोट के लिए उत्‍प्रेरक का काम किया नहीं तो सभी विस्‍फोट एक साथ नहीं होते। धुएं का रंग देखकर लगता है कि इसमें लिथियम का इस्‍तेमाल किया गया है। ल‍िथियम का इस्‍तेमाल सेना की मिसाइलों में किया जाता है। मुझे लग रहा है कि वहां पर सेना के लिए हथियार रखे हुए थे।

डायनामाइट ने कहा कि मुझे लगता है कि पहले भीषण विस्‍फोट हुआ और उसके बाद आग लगी जो सेना के विस्‍फोटकों के स्‍टोर तक पहुंच गई। इसके बाद आग और भड़क गई और सेना की मिसाइलों या रॉकेट तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि यह विस्‍फोट क्षमता में हिरोशिमा में हुए परमाणु बम विस्‍फोट के पांचवें हिस्‍से के बराबर था। इस विस्‍फोट के बाद भूकंप भी आ गया था।

कोप्‍पे का यह दावा ऐसे समय पर आया है जब लेबनान के अधिकारी नब‍ीह बेरी के निजी बॉडीगार्ड प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करते हुए देखे गए हैं। इससे देश में क्रांति का खतरा मंडराने लगा है।

बेरी संसद में श‍िया गुटों के सबसे बड़े नेता हैं और उन्‍हें ईरान समर्थित हिज्‍बुल्‍ला का समर्थन हासिल है। इससे पहले ईरान ने सभी देशों का आह्वान किया था कि वे इस भीषण विस्‍फोट का राजनीतिकरण न करें। ईरान ने अमेरिका से अपील की थी कि वह लेबनान पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा ले।

ईरान ने यह भी कहा कि ब्‍लास्‍ट के कारणों की सतर्कतापूर्वक जांच की जानी चाहिए। उधर, लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने प्रदर्शनों के बाद सरकार के इस्‍तीफे का ऐलान किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने यहां तक कहा है कि ऐसा लगा मानो कोई परमाणु हमला हुआ हो। वैज्ञानिकों ने भी कहा कि 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक से यह ब्लास्ट हुआ है। यह इतना शक्तिशाली था कि साइप्रस तक सुने गए ब्लास्ट का धुआं सवेरे तक बंदरगाह से निकलता रहा। बेरूत के गवर्नर ने भी हादसे की तुलना हिरोशिमा-नागासाकी बम धमाके से की है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: आईएएस प्री की परीक्षा देनी है तो कोरोना जांच रिपोर्ट तैयार रखें
Next: सुरक्षा और श्रद्धा से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Related Stories

Global Film Festival Noida
  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Global Film Festival Noida: 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 16 से 18

infopost September 9, 2026 0
Kayakalp Foundation Anniversary
  • ख़ास ख़बर
  • साहित्य

Kayakalp Foundation Anniversary: कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन का 37वां स्थापना दिवस

infopost September 9, 2026 0
Dalit MPs FIR Demand
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Dalit MPs FIR Demand: जब संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे 20 दलित सांसद

infopost September 9, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.