Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

लोकतंत्र का मंदिर हो या श्रीराम का, निष्ठा और सेवा में मोदी ने काई कसर नहीं छोड़ी : स्मृति ईरानी

ohm verma January 11, 2024
smriti in patna

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। smriti in patna :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एकदिवसीय मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बिहार के इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर सवाल उठा रहे हैं, मंदिर लोकतंत्र का हो या श्रीराम का, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निष्ठा और सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम सब गौरवान्वित है कि मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में वह सब कुछ किया जो इसके पहले देश में नहीं हुआ था। इसलिए अब कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकीन है।

भारत को विकसित बनाने का संकल्प

smriti in patna : ईरानी ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो अगले या पिछले पांच साल की बातें नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 2014 में संसद की चौखट पर मत्था टेक कर उन्होंने जनता की सेवा का ध्येय तय किया था। देश की जनता के आशीर्वाद से वे प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री का इतिहास बनाएंगे।

smriti in patna

करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

ईरानी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2015-21 के बीच देश के 13.50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर जाकर चाय पी थी। आज के पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि देश के 10 करोड़ गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिलेगी। इसी प्रकार पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बना कर खुले में शौच के अभिशाप से महिलाओं को मुक्ति दी है।

smriti in patna

आयुष्मान योजना से मिला लाभ

आयुष्मान योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों को 27 हजार से ज्यादा अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। 4 करोड़ गरीबों को आवास और 13 करोड़ परिवारों को पहली बार नल से पीने का पानी मिला है। उड़ान योजना के तहत विगत के 10 वर्षों में 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए है जबकि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक मात्र 74 एयरपोर्ट ही थे। प्रतिवर्ष 9 हजार किमी हाईवे का निर्माण हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहस मोदी में ही था।

मोदी है तो मुमकिन है

smriti in patna : उन्होंने कहा कि मोदी है तो हर काम मुमकिन है। उन्होंने बिना पक्षपात के सुशासन को स्थापित कर जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। पिछड़े समाज पर 1.60 लाख करोड़ तो जनजातियों के कल्याण पर 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत 9 लाख को नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत छोटे-मोटे रोजगार के लिए 26 लाख करोड़ रुपये दिए गए है।

smriti in patna

इरानी का अभिनंदन

ईरानी को पुष्पगुच्छ देकर भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा मनोज शर्मा ने शॉल भेंट कर तथा विधान पार्षद सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने अभिनंदन किया और पुष्पमाला पहना कर भाजपा महिला प्रवक्ता सुहेली मेहता,उषा विद्यार्थियों, अनामिका सिंह, सुषमा साहू, प्रीति शेखर, रानी चौबे, पूनम सिंह ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री डा. भीम सिंह ने स्वागत भाषण कर ईरानी का अभिनन्दन किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: smriti irani : नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री, 2025 में बिहार में भी भाजपा की सरकार बनना तय : स्मृति ईरानी
Next: PM in maharashtra : प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.