Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Shrimad Bhagwat Story 1: संस्कृति के मामले में भारत दुनिया का सिरमौर

infopost December 25, 2022
Shrimad Bhagwat Story 1:

Shrimad Bhagwat Story 1: सेक्टर 49 स्थित बरौला की नत्थू कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले, सुबह कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई और हवन यज्ञ किया गया। विधिवत पूजन के बाद अपरान्ह तीन बजे कथा शुरू हुई।

Shrimad Bhagwat Story 1: बरौला की नत्थू कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरौला, नोएडा। Shrimad Bhagwat Story 1: आचार्य महेंद्र उपाध्याय ने कहा, भारत जैसी जीवन पद्धति दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। देश का हर एक कोना उसी जीवन पद्धति या संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। देश के हर समाज में यही व्यवस्था है कि पुत्र हमेशा पिता का सम्मान करेगा। पिता पुत्र को प्रेम करेगा। समाज के हर तबके में भक्ति को विशेष स्थान प्राप्त है।

वह सेक्टर 49 स्थित बरौला की नत्थू कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का विवेचन कर रहे थे। इससे पहले, सुबह कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई और हवन यज्ञ किया गया। विधिवत पूजन के बाद अपरान्ह तीन बजे कथा शुरू हुई।

भक्त संगीतमय भजनों के साथ झूमते नजर आए

भगवान के भक्त संगीतमय भजनों के साथ झूमते नजर आए। कथा के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में उल्लास है। कथा स्थल पर जो लोग नहीं पहुंच पाए, उन्होंने यूट्यब चैनल पर कथा का आनंद लिया। कथा को इंफोपोस्ट न्यूज चैनल पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है।

आचार्य जी ने कहा, कथा परंपरा भगवान की चर्चा का एक माध्यम है। इसी के बहाने भक्ति की भावना का प्रसार हो पाता है। कथा के पात्रों से हमें जीवन जीने का तरीका सीखने को मिलता है। अपने जीवन में भी हम किसी न किसी किरदार की भूमिका निभाते हैं। कथाएं हमें अपनी भूमिका ठीक से निभाने की प्रेरणा देती हैं।

पहले दिन की कथा के समापन अवसर पर सुमधुर भक्तिमय गीत संगीत की धारा प्रवाहित होती रही। श्रोताओं और पंडितों ने मिल कर भगवान की आरती की। सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगली कथा के शुभारंभ का समय दोपहर दो बजे रहेगा, जिसे यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है, जिसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है।

 

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Noida and Delhi: यातायात का अपडेट जरूर समझ लें
Next: Grand celebration: खाटू श्याम दिल्ली धाम तक पैदल यात्रा

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.