Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

अमित शाह राजनांदगांव में बोले- आज मोदी जी को बताऊंगा छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है

ohm verma October 16, 2023
Maharashtra

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। shah in chhatisgarh :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा का पहला शंखनाद आज राजनांदगांव में नामांकन सभा व रैली के साथ होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के चारों प्रत्याशी आज नामांकन भरेंगे। इस दौरान मंच से शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव केवल सरकार बनाने या विधायक चुनने का नहीं अपितु मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम भविष्य वाला छत्तीसगढ़ बनाने का चुनाव है। 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो उन्होंने छत्तीसगढ़ को इन दस वर्षों में विकास हेतु मात्र 77 हजार करोड़ रुपये दिए। वहीं मोदी जी ने मात्र 9 वर्ष में 3 लाख 1 हजार करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को दिए।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य की जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इनकी वोटबैंक की राजनीति के कारण ही भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। अगर आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ एक बार फिर कौमी दंगों का केंद्र न बने, तो एक बार यहां भाजपा सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार करने वालों से एक एक पाई वसूलेंगे और उन्हें सजा देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के दौरान 2,000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 550 करोड़ रुपये का कोयला परिवहन घोटाला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5,000 करोड़ रुपये का घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का गौठान घोटाला, 600 करोड़ रुपये से अधिक का PDS घोटाला और महादेव एप का 5,000 करोड़ का घोटाला, जैसे घोटाले यहां हुए।

संयुक्त नामांकन रैली

आचार संहिता लगने के बाद भाजपा की यह पहली चुनावी सभा-रैली है। इस कारण सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जुटाकर पार्टी प्रभावी प्रदर्शन करने की तैयारी में है। गृह मंत्री की सभा को लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज भाजपा की संयुक्त नामांकन रैली होने जा रही है। इसके पहले स्टेट स्कूल मैदान में गृह मंत्री शाह की जनसभा होगी।

क्षेत्रवार कक्षों में प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन

shah in chhatisgarh : दोपहर एक बजे रैली निकाली जाएगी। रोड शो की तर्ज पर यह शहर भ्रमण करेगी। शाह के साथ राजनांदगांव प्रत्याशी डा. रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर डोंगरगांव से भरत वर्मा व खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू भी होंगी। दोपहर तीन बजे के पहले रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां क्षेत्रवार बनाए गए कक्षों में जाकर प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। डा. रमन के साथ केंद्रीय मंत्री शाह कक्ष तक जाएंगे।

प्रदेशभर के दिग्गज नेता जुटे

shah in chhatisgarh : पहली चुनावी सभा और रैली को भाजपा प्रभावी बनाने की तैयारी में है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सभा-रैली में प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डे, सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं। रोड शो के लिए प्रमुख मार्गों को झंडों और बैनर पोस्टरों से सजाया गया है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: 1947 के बाद पहली बार कश्मीर के शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा
Next: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर एनएसजी कर्मियों को बधाई दी

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.