Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

पटना की महिलाओं में दिखी सावन की उमंग, चर्चा में रहे स्वच्छता के दो रंग

ohm verma August 6, 2023
patna

पटना ब्यूरो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना। enthusiasm of sawan: सावन के महीने में झूमती गाती महिलाओं ने सावन की हरियाली और खनकती चूड़ियों के साथ स्वच्छता के दो रंगों के बारे में भी चर्चा की। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत के साथ मुख्य अतिथि निदेशक अंजू कुमारी, कुमार शुभम, ज्योति कुमारी और श्वेता पुरुषोत्तम ने स्वच्छता के विविध पहलुओं पर चर्चा की। बोरिंग रोड के रोटी रेस्टोरेंट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अंजू कुमारी ने कहा कि हर घर पर सूखा और गीला कचरा को अलग करने के लिए हरे और नीले रंग के डस्टबिन का प्रयोग करना चाहिए और गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग ही नगर निगम की गाड़ी को सौंपना चाहिए। ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने लोकगीत गाकर महिलाओं को पहले झुमाया और फिर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

umang

umang

नीतू नवगीत ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में समझाया

enthusiasm of sawan: पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत प्रत्येक नागरिक से 9 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न स्वच्छता के संबंध में होंगे। इसके लिए सबसे पहले क्यूआर कोड स्कैन करना है या https://sbmurban.org/feedback लिंक पर क्लिक करना है। पहले पृष्ठ पर सभी नागरिकों का स्वागत किया जाता है जिस पर लिखा होता है स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 और “आरंभ करें”। फीडबैक देने वाले निवासी से उसका फोन नंबर मांगा जाता है जिस पर उसे एक ओटीपी मिलता है। एक बार पंजीकृत होने के बाद, निवासी अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और जारी रख सकते हैं। इससे पहले कि किसी को उत्तर देने के लिए नौ प्रश्नों की एक श्रृंखला दी जाए, फॉर्म आपसे आपका स्थान पूछेगा: राज्य, जिला और शहर जिसके सभी तीन ब्लॉकों को ” पटना ” भरना होगा। पेज यह भी पूछेगा कि “क्या आप इस शहरी निकाय के निवासी हैं”, लिंग और उम्र। फिर “सर्वेक्षण प्रारंभ करें” पर क्लिक करें।

umang

नौ प्रश्न शुरू होंगे: क्या आपके घर से प्रतिदिन कचरा एकत्र किया जाता है? क्या आप अपने घर में कचरे को अलग-अलग अलग करते हैं? क्या आपके पड़ोस में नालियाँ या नाले साफ़ दिखते हैं?

पोर्टल आपसे यह भी पूछेगा

enthusiasm of sawan: क्या आप अपने शहर में आरआरआर- रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल सेंटर के बारे में जानते हैं? क्या आपने हाल ही में अपने शहर में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय का उपयोग किया है? क्या शहर में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय साफ और सुव्यवस्थित हैं? क्या आप जानते हैं कि आप डिजिटल मानचित्रों पर निकटतम शौचालय ढूंढ सकते हैं? आप अपने पड़ोस की समग्र स्वच्छता का मूल्यांकन कैसे करेंगे? आखिरी और नौवां सवाल है: आप अपने शहर की समग्र स्वच्छता को कैसे रेटिंग देंगे? इन अंतिम दो प्रश्नों में पाँच विकल्प हैं: बहुत संतुष्ट, संतुष्ट, तटस्थ, असंतुष्ट और बहुत असंतुष्ट। और फिर फॉर्म सबमिट कर दें। नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर आप पटना शहर की रैंकिंग को ऊपर ले जाने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता में श्वेता पुरुषोत्तम,तन्वी कुमारी ,श्वेता सोनी, सोनी राज, अस्मिता कुमारी, चांदनी कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रीति कुमारी, अजीत कुमार ,खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी आदि ने भाग लिया और पुरस्कार जीते।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: इस बार उर्फी जावेद हुईं टॉपलेस
Next: Delhi Ordinance Bill: कल राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली विधेयक

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.