आईपी संवाददाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नई दिल्ली। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि कोई भी इंसान तभी आगे बढ़ता है जब उसे अपने परिवार का सहयोग मिलता है। मैं सत्य भूषण जैन को पिछले कई वर्षों से जानता हूं। इन्होंने सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। मैं इनकी शादी की गोल्डन जुबली सालगिरह में भी शिरकत करूँगा और इन्हें 48वीं सालगिरह की शुभ कामनाएं देता हूं।
सुषमा जैन ने हमेशा दिया साथ
इस अवसर पर सत्य भूषण जैन ने कहा कि पिछले 48 वर्षों से मेरी जीवन संगिनी सुषमा जैन ने हमेशा मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर साथ दिया है। कभी भी मैं हताश या निराश हुआ तो इन्होंने ही मुझे सहारा दिया है। यदि मैं समाज कल्याण के कार्यों में लगा हुआ हूँ तो मुझे घर की चिंता नहीं रहती क्योंकि मेरी धर्म पत्नी घर को बहुत अच्छे से संभाल रही हैं। सुषमा जैन ने कहा कि इनको समाज कल्याण के कार्य करते देख एक सुखद अनुभूति होती है।


