प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर, 2023 को उत्तर प्रदेश में रीजनल रैपिड ट्रेन नमो भारत में स्कूली बच्चों के साथ बातचीत करते हुए।
इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Regional Rapid Rail :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Regional Rapid Rail : प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रा की। प्रधानमंत्री ने आज इस रीजनल रैपिड रेल का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा— “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में सह-यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे हैं, यात्रीगण इस रेल सेवा से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में उनसे अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।”






PM @narendramodi is on board the Regional Rapid Train Namo Bharat with co-passengers who are sharing their experiences, including on how this train service will have a positive impact. pic.twitter.com/pIsZ5vnXcM
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2023
प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी से आशीर्वाद की कामना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी से अपने सभी भक्तों के लिए आशीर्वाद की कामना की है।
मोदी ने देवी की प्रार्थना (स्तुति) का पाठ भी साझा किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा— “नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी को मेरा नमन!”
नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी को मेरा नमन! pic.twitter.com/enw8sqQ8Xb
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2023


