Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

राम की राजनीति और राजनीति के राम

August 5, 2020
naredramodi

अयोध्या। आज उत्तर में चीन से भारत का विवाद है, तो भगवान राम के समय में दक्षिण में श्रीलंका से युद्ध हुआ था। भगवान राम ने लंका के आसपास के लोगों को एकजुट कर रावण को परास्त किया था। राम की इसी राजनीति ने उन्हें पूज्य बना दिया। यह काम भगवान राम ने किसी राज सत्ता के लिए नहीं, अपना कर्तव्य समझ कर किया था। आज की परिस्थितियों में राम कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। अयोध्या में उनके भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने राजनीतिक दिग्गज पहुंचे तो कार्यक्रम ने ऐतिहासिक रूप ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में इतिहास रचा गया है। वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई है। पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा की। उसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। भूमि पूजन के दौरान मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ समेत कुछ और गण्यमान्य मेहमान उपस्थित रहे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है मुझे ट्रस्ट ने ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया। मेरा आना स्वभाविक था, क्योंकि आज इतिहास रचा जा रहा है। आज पूरा भारत राममय है, हर मन दीपमय है। राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम। सदियों का इंतजार समाप्त हो रहा है। बरसों तक रामलला टेंट में रहे थे, लेकिन अब भव्य मंदिर बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के कालखंड में आजादी के लिए आंदोलन चला है, 15 अगस्त का दिन उस आंदोलन का और शहीदों की भावनाओं का प्रतीक है। ठीक उसी तरह राम मंदिर के लिए सदियों पीढ़ियों ने प्रयास किया है। आज का ये दिन उसी तप-संकल्प का प्रतीक है। राम मंदिर के आंदोलन में अर्पण-तर्पण-संघर्ष-संकल्प था।

मंदिर निर्माण से बनेगा नया भारत: महंत नृत्यगोपाल दास

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि लोग हमसे पूछते कि मंदिर कब बनेगा? हमने कहा था जब एक ओर मोदी है और दूसरी ओर योगी है, तो अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। अब लोगों को तन-मन-धन से मंदिर निर्माण में जुटना चाहिए और काम को आगे बढ़ाना चाहिए। दुनिया भर में रह रहे हर हिन्दू की यही इच्छा थी। मंदिर का निर्माण एक नए भारत का निर्माण है, इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

आज आनंद का क्षण: भागवत

कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज आनंद का क्षण है। एक संकल्प लिया था। तब के संघप्रमुख देवव्रत जी ने कहा था कि 20-30 साल काम करना होगा, तब ये काम पूरा होगा। आज 30वें साल की शुरुआत में काम शुरू हुआ है। कई लोग महामारी के कारण नहीं आ पाए। लालकृष्ण आडवाणी जी भी नहीं आ पाए हैं। देश में अब आत्मनिर्भर बनने के लिए काम जारी है। महामारी के बाद पूरा विश्व नए रास्तों को ढूंढ रहा है। जैसे-जैसे मंदिर बनेगा, राम की अयोध्या भी बननी चाहिए।

पांच सदी के बाद पूरा हुआ संकल्प: सीएम योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों से आज संकल्प पूरा हो रहा है। हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धी हो रही है। पहले रामायण सर्किट का काम शुरू किया गया, साथ ही अयोध्या में विकास कार्य हो रहा है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: उनके राम और अपने राम—पहली किस्त
Next: पीएम मोदी के दंडवत प्रणाम का दर्शन और रहस्य

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.