इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। RamVilas Death Anniversary :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पद्मभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के तृतीय पुण्यतिथि पर रविवार को लोजपा आर के विस्तार प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख राहुल आर पाण्डेय की अध्यक्षता में मोतिहारी के बेलीसराय मे पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान के फोटो पर माल्यार्पण तथा मौन धारण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान रामविलास पासवान के व्यकित्व एवं उनके लम्बे राजनितिक कैरियर के बारे में लोगों को बताया गया। इस अवसर पर लोजपा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदयस्ता भी ग्रहण की। पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वालो में दरमाहा पंचायत की मुखिया रागिनी देवी के पुत्र शुभम कुमार सिंह को जिला प्रधान महासचिव, अरुण मिश्रा को जिला मिडिया प्रभारी, दिवाकर कुमार सिंह एवं रणधीर पाण्डेय को जिला महासचिव, करनी सेना के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष रविरंजन किशोर को अनुमंडल प्रमुख, मनीष कुमार एवं नीतीश कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, अंकित पाण्डेय को जिला सचिव, धीरज गिरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा राहुल तिवारी को अरेराज प्रखंड प्रमुख मनोनीत किया गया।
RamVilas Death Anniversary : मनोनीत होने वाले सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा बिहार फस्ट बिहारी फस्ट विजन को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया। सभी के मनोनय पर पार्टी विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित तमाम प्रदेश नेताओं ने टेलीफोन के माध्यम से बधाई दी है।


