Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

ram mandir Motihari : मोतिहारी में विहिप की तैयारी पूरी, सभी मंदिरों में जाएगी श्रीराम की शोभायात्रा

ohm verma January 20, 2024
ram mandir Motihari

ram mandir Motihari : विश्व हिन्दू परिषद के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव बोले- श्रीराम के बिना हिंदू समाज अधूरा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता, मोतिहारी। ram mandir Motihari :


विश्व हिन्दू परिषद के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भारत के राष्ट्र पुरूष हैं। उनके बिना हिन्दू समाज अधूरा है। अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा।

शनिवार को वह नरसिंह बाबा मंदिर, मोतिहारी मे 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

पांच सौ वर्षों का संघर्ष

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हम अपनी आंखों से भगवान की प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं। यह हमलोगों के लिए सौभाग्य की बात है। भगवान राम सारे सनातनियों और भारत के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण के लिए अब तक साढे़ पांच लाख हिन्दुओं ने बलिदान दिया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे विश्व के सनातनी विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर अपने अपने घरों मंदिरों पर दीपावली मनाएंगे, भगवा लगाएंगे और भजन-कीर्तन करेंगे। सारे विश्व के सनातनी राम मय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी उपलक्ष्य में विहिप के आग्रह पर हिन्दू समाज आगे आकर पूरे मोतिहारी को भगवामय कर रहे हैं। सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। सभी घरों पर भगवा धवज लगाए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर बजरंगदल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत वितरण से लेकर दिपावली मनाने तक की योजना बना रहे हैं। युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता लगे हैं ताकि मोतिहारी को भी अयोध्या बनाया जा सके।

नरसिंह बाबा मंदिर पर भजन कीर्तन

ram mandir Motihari : नरसिंह बाबा मंदिर पर भजन-कीर्तन भंडारा का कार्यक्रम होगा। कारसेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं महिलाएं गायत्री मंदिर से 10 बजे दिन मे 22 जनवरी को कलश यात्रा निकालकर नरसिंह बाबा मंदिर आएंगी। इस अवसर पर शहर के कोने-कोने से शोभा यात्रा निकलेगी, जो हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर और नरसिंह बाबा मंदिर जाएगी। पूरे शहर में भगवा धवज लगाए जा रहे हैं।

ram mandir Motihari

इन मंदिरों में जाएगी शोभायात्रा

बौदधी माता मंदिर से 21 जनवरी को 11 बजे से राम जी की मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकालकर हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर जाएगी।

22 जनवरी को मीनाबाजार हनुमान मंदिर द्वारदेवी, पंचमंदिर धर्म समाज, कचहरी जगदम्बा स्थान, पतौरा आश्रम, बेलही देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर चांदमारी इत्यादि अनेक स्थानों पर विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता बडे़ कार्यक्रम करेंगे। सारा हिन्दू समाज अपने अपने स्तर से मोतिहारी को सजाने में लगा है।

विधिज्ञ संघ मोतिहारी में अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह और महासचिव नरेन्द्र देव हरेशवर प्रसाद और अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व मे 251 दीए जलाए जाएंगे।

अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुझे गर्व है कि 1989, 1990 , 1992 के कारसेवा में मैं भी एक हिस्सा था। आज वह परिश्रम और त्याग सार्थक हो रहा है।

इन लोगों की रही उपस्थिति

ram mandir Motihari : मौके पर विहिप के जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा, जिला संयोजक हेमंत कुमार, जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता, नगर संयोजक राहुल सिंह, जिला सह मंत्री राजन तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आनन्द प्रकाश, हरिश्चंद्र उपाध्याय, ध्रुव मिश्रा धर्मेन्द्र ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।

मोतिहारी जिले से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे कुल चार संत अयोध्या गए

1- श्री राजेन्द्र मिश्र आत्म प्रकाशानंद पतौरा आश्रम
2- सेवक संजय नाथ
काली मंदिर पीठाधीशवर रक्सौल
3 – श्री रविशंकर गिरि महंथ अरेराज
4 – श्री किरण दास जी
परता पुर महंथ मेहसी

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: jdu kaushal : जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल पंकज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Next: पटना में जय श्री राम के उद्घोष के साथ श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से श्री राम मंदिर प्रतिकृति रथ रवाना

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.