Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

ram mandir modi : प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला से मांगी माफी

ohm verma January 22, 2024
ram mandir modi

22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद।

डिजिटल डेस्क, नयी दिल्ली। ram mandir modi :


वह दिन आ गया, जिसका वर्षो से इंतजार था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। पूरी दुनिया इसकी साक्षी बनी।

ram mandir modi
22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलकियाँ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित थे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। संबोधन के दौरान वह भावुक हो गए। पूरी दुनिया को इस बात का मलाल था कि राममंदिर के निर्माण के लिए इतना इंतजार करना पड़ा।

अंत में न्यायालय के माध्यम से राममंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत सियावर राम चंद्र की जय से की। उन्होंने श्रीराम से माफी मांगी।

22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलकियाँ।

हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा

ram mandir modi :  पीएम ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि राम लला अब भव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें राम का मंदिर मिला है।

मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है। इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है।

इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी: योगी

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि शायद दुनिया में पहला ऐसा अनूठा मामला है, जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने साल और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो।

22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधान मंत्री।

अब कोई बाधा नहीं बन पाएगा

ram mandir modi :  योगी ने कहा कि अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में कोई बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा। अब दीपोत्सव होगा। रामोत्सव होगा, क्योंकि अयोध्या में रामलला का विराजना राम राज्य की स्थापना की उद्घोषणा भी है।

उन्होंने कहा कि आज इस बात से आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने देश को दी शुभकामनाएं
Next: पूरा बिहार हुआ राममय, मोतिहारी में महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, कारसेवक भी हुए सम्मानित

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.