Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

‘सबके सिया, सबके राम’ नारे के साथ अयोध्या के लिए निकला लव-कुश रथ

ohm verma January 2, 2024
ram mandir

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने दिखाया भगवा झंडा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्राट ने कहा, ‘राम सबके, सभी चले अयोध्या’

आलोक नंदन शर्मा, पटना। ram mandir :


अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लव- कुश समाज की ओर से लव कुश रथ यात्रा प्रारंभ हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भगवा झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

‘सबके सिया, सबके राम’ नारे के साथ निकली लव-कुश रथयात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में सम्पन्न होगी।

किन्नर भी पहुंचे बड़ी संख्या में

ram mandir : रथयात्रा रवाना को लेकर प्रदेश कार्यालय में किन्नर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और गीत गाकर शुभकामना दी और भव्य मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गुणगान किया।

इस कार्यक्रम में झांकी भी निकाली गई। झांकी में बच्चे भगवान राम, मां जानकी, लक्ष्मण और हनुमान का रूप धरे राम दरबार प्रस्तुत कर रहे थे।

पांच सौ वर्षों का इंतजार पूरा हुआ

भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लव कुश रथयात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के सनातनी 500 वर्षों से उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब उनके भगवान श्री राम भव्य राम मंदिर में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष तौर पर साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर 22 जनवरी को स्थापित होने वाला है।

ram mandir : उन्होंने इस दौरान उपस्थित विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, संजीव चौरसिया, एमएलसी अनिल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, विधायक कृष्ण पटेल को भी धन्यवाद दिया। चौधरी ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगी।

राम सबके हैं

चौधरी ने कहा कि राम सबके हैं और भव्य मंदिर स्थापना और प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सबके जाने का आग्रह लव कुश रथयात्रा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लव कुश समाज सभी को अयोध्या चलने का आह्वान कर रही है, लेकिन कोई जाना चाहता है, कोई नहीं जाना चाहता है।

ram mandir

बिहार और अयोध्या का पुराना नाता

उन्होंने बिहार को माता जानकी की धरती बताते हुए कहा कि बिहार और अयोध्या का पुराना रिश्ता है। आज लव कुश समाज पूरे बिहार में यह संदेश देना चाहता है।

ram mandir : यह रथ यात्रा बिहार के सभी 38 जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी। रथयात्रा में दो रथ हैं, जिसमे साथ में हवन कुंड भी है। यह यात्रा पटना से रवाना होकर हाजीपुर होते हुए छपरा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन यानी 3 जनवरी को यह यात्रा छपरा से सिवान होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी। अगले दिन यह रथ बेतिया होते हुए वाल्मीकिनगर पहुंचेगी। पांच जनवरी को यह यात्रा वाल्मीकिनगर से मोतिहारी एवं शिवहर होते हुए पुनौरा धाम पहुंचेगी और वही रात्रि विश्राम होगा।

रास्ते में अरवल और सासाराम भी

ram mandir : विभिन्न जिलों से होते हुए यह रथयात्रा गया, अरवल, सासाराम, आरा होते हुए 20 जनवरी को रामकर्म भूमि (विश्वामित्र आश्रम) बक्सर से आशीर्वाद लेकर गाजीपुर, सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 जनवरी को इस यात्रा का समापन अयोध्या जी में होगा।

इस कार्यक्रम में विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता जनक चमार, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, मनोज शर्मा, प्रवीण चंद्र पटेल, प्रवक्ता राकेश सिंह, अरविंद सिंह, मीडिया सह प्रभारी सुनील सेवक, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मलकर रणवीर कुमार, अशोक भट्ट, राजेश झा, प्रेस पैनलिस्ट पंकज सिंह, पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता, समाजसेवी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यक्रम में उपहार पाकर बच्चे हुए खुश
Next: बिहार भाजपा ने दी पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह को श्रद्धांजलि

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.