इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Ram mandir :
नेपाल के विभिन्न नदियों से पवित्र जल को अयोध्या पहुंचाने के क्रम में गोपालगंज तक यात्रा को पहुंचाकर लौटने के बाद विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि यह हमलोगों के लिए खुशी का पल है कि हमलोग अपनी आंखों के सामने राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण और दर्शन कर रहे हैं।
राष्ट्र मंदिर का हो रहा निर्माण
Ram mandir : अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद आज राम मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है। मुझे याद है कि उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उतर प्रदेश और अयोध्या की इस प्रकार घेराबंदी कर दी गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। उनके आदेश को धत्ता बताते हुए कारसेवक 1989, 1990 और 1992 में हजारों की संख्या में अयोध्या कारसेवक के रूप में अयोध्या पहुंचे थे। मैं भी इसका एक हिस्सा था। मैं भी 1989 में मोतिहारी के 38 कारसेवकों के साथ अयोध्या में था।
निभाई थी सक्रिय भूमिका
1992 में मोतिहारी के 85 कारसेवकों के साथ और 1992 में 122 कारसेवकों के साथ अयोध्या में था। ढांचा विध्वंस कारसेवा में मैं भी एक गिलहरी की भूमिका में था। उस समय मैं विधार्थी परिषद का कार्यकर्ता था। अयोध्या के हर आन्दोलन में मैं सक्रिय भूमिका में हूं। इसलिए आज काफी खुशी हो रही है कि मेरे सामने भगवान का मंदिर बनकर तैयार हो गया है और मैं लोगों को अयोध्या दर्शन का निमंत्रण दे रहा हूं।
घर घर पहुंचाएंगे अक्षत
Ram mandir : अयोध्या से आए पूरित अक्षत को जिला सह प्रखंड सह निमंत्रण हेतु गांव गांव में भेजा जा रहा है।साथ में भगवान राम की एक तस्वीर और पत्रक भी भेजा जा रहा है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता घर घर अक्षत पहुचाएंगे। 22 जनवरी को देश विदेश के 5 हजार बड़े संतों को अयोध्या बुलाया जा रहा है। जिसमें इस जिले से मेहसी परतापुर महंथ किरण दास जी, रक्सौल काली मंदिर पीठाधीशवर सेवक संजय नाथ जी और अरेराज महंथ रविशंकर गिरि जी को विहिप ने निमंत्रण देकर बुलाया है।
2 फरवरी को उतर बिहार को आमंत्रण
अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जनवरी को कोई कार्यकर्ता अयोध्या नहीं जाएगा। सभी को 24 जनवरी से प्रांत सह अयोध्या बुलाया गया है। 2 फरवरी को उतर बिहार को बुलाया गया है। उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि 22 जनवरी को पुनः एक बार दीपावली मनाएं और अपने आस पास के मंदिरों और अपने घरों को सजाएं तथा 11 बजे से 1 बजे तक भगवान का भजन कीर्तन करें।
प्राण प्रतिष्ठा आमत्रंण समिति
Ram mandir : अशोक श्रीवास्ताव ने बताया कि मोतिहारी में 25 सदस्यीय राम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आमत्रंण समिति बनाया गया है, जिसके जिला संयोजक उदय, सह संयोजक देवेन्द्र कुमार सिंह, अंशु श्रीवास्तव तथा कमिटी में अजित प्रकाश, प्रदीप जी, श्याम सुन्दर, सुशील पाण्डेय, मनु शेखर, मनोज, उद्धेश्य गुप्ता, बजरंगदल के हेमंत कुमार, राहुल सिंह, जितेन्द्र कुशवाहा, सीमा, जागरण के धीरज जायसवाल, आलोक चन्द्र इत्यादि अनेक कार्यकर्ताओ को लगाया गया है।
कारसेवकों की है लंबी सूची
Ram mandir : विदित हो कि कारसेवक में जो अयोध्या गए थे, उनकी लंबी सूची है। इनमें कुछ दिवंगत भी हो गए हैं, लेकिन जो जीवित हैं उनमें गणेश प्रसाद, भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह, चन्द्रकिशोर मिश्र, चंद्रिका बैठा, विनोद शर्मा, विहिप नेता सुबोध कुमार, काशी जायसवाल, रघुनाथ, महादेव, संजय पटेल, मोहन, कृष्णा, बुधन पंडित इत्यादि शामिल हैं।


