Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेंगे

ohm verma November 14, 2023
Rajnath singh news

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Rajnath singh news :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए 16 से 17 नवंबर, 2023 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री 16 नवंबर को प्रारंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर फोरम को संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का अध्यक्ष है और वह इस वर्ष बैठक की मेजबानी कर रहा है।

राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस से इतर भी इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे इस दौरान पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और सशक्त करने के लिए रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

महत्वपूर्ण संवाद मंच

एडीएमएम आसियान देशों के हित में सर्वोच्च रक्षा परामर्श व सहकारी तंत्र है। एडीएमएम-प्लस आसियान सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड तथा वियतनाम) के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद मंच की भूमिका निभाता है। इसके आठ संवाद भागीदार देशों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के मध्य सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारत 1992 में भागीदार देश बना था

Rajnath singh news : भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार देश बना था और एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन सत्र 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। एडीएमएम-प्लस के मंत्री वर्ष 2017 से आसियान और प्लस देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित कर रहे हैं।

Rajnath singh news : एडीएमएम-प्लस सात विशेषज्ञ कार्य समूहों (ईडब्ल्यूजी) अर्थात् समुद्री सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, शांति स्थापना गतिविधि, आतंकवाद विरोधी प्रयास, मानव को बारूदी सुरंग से बचाने की कार्रवाई और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) के माध्यम से सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है। 10वीं एडीएमएम-प्लस के दौरान, 2024-2027 चक्र के लिए सह-अध्यक्षों के अगले समूह की घोषणा भी की जाएगी। भारत 2021-2024 के वर्तमान चक्र में इंडोनेशिया के साथ एचएडीआर पर ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता कर रहा है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सिल्कयारा सुरंग में मिट्टी ढहने से फंसे हुए श्रमिकों को निकालने का प्रयास तेज
Next: न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा तक वंदे भारत स्पेशल चलेगी

Related Stories

Iran Drone Swarm Technology
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran Drone Swarm Technology: क्या ड्रोन स्वार्म बदल देंगे आधुनिक युद्ध का भविष्य?

infopost June 27, 2026 0
Benjamin Netanyahu Democracy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Benjamin Netanyahu Democracy: क्या सत्ता बचाने के लिए बदल रहे हैं नेतन्याहू लोकतंत्र के नियम?

infopost June 27, 2026 0
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.