Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

ohm verma August 30, 2023
provide appointment letter: 

पटना में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और मुजफ्फरपुर में पशुपति कुमार पारस ने आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 837 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री बोले, रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री की भूमिका अमूल्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हीरालाल प्रसाद, पटना। provide appointment letter: 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले के 8वें चरण के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए देशभर के 45 स्थानों पर 51 हजार 106 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत सोमवार को पटना में अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार और मुजफ्फरपुर में पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, भारत सरकार ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में चयनित नव नियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

पटना में 319 और मुजफ्फरपुर में 518 युवाओं को नियुक्ति पत्र

provide appointment letter: पटना में 319 और मुजफ्फरपुर में 518 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पटना में मौके पर सीमांत मुख्यालय, एसएसबी, पटना के महानिरीक्षक पंकज दराज, पीआईबी पटना के अपर महानिदेशक एस के मालवीय, कुमार मनीष, मुख्य आयुक्त, कस्टम, पटना जोन, एम.के.सिंह, उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ पटना उपस्थित थे।

provide appointment letter: 

पटना में अश्विनी चौबे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पटना में सीमांत मुख्यालय, एसएसबी, पटना द्वारा आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार ने 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। केन्द्रीय मंत्री चौबे ने 25 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।

मोदी के नेतृत्व में हो रहा तेजी से विकास

provide appointment letter: समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। युवाओं को तेज गति से सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां देश को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। सुरक्षा बलों में नियुक्ति के उपरांत बेटियां अब देश की सेवा में अपना योगदान देंगी।

उन्होंने कहा कि जिस देश की बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो उस देश का विकास दोगुने तेजी होता है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित होती हैं तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। श्री चौबे ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री जी की भूमिका अमूल्य है।

मुजफ्फरपुर में पशुपति पारस ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर जिले के झपहा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल केन्द्र में भी 28 अगस्त, 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद अजय निषाद और वीणा देवी तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के आईजी सीमा ढूंढिया ने संयुक्त रुप से मेले का उद्घाटन किया। मेले को संबोधित करते हुए पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, उसी के तहत चरणबद्ध तरीके से देश भर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान सीआईएसएफ के 21, बीएसएफ के 06, असम राईफल्स के 17, सीआरपीएफ के 94, आईटीबीपी के 93 और एसएसबी के 88 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस रोजगार मेले के आयोजन के माध्यम से, गृह मंत्रालय के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सहित अन्य पुलिस बलों में नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोदी ने देश को दिया राखी का तोहफा, गैस सिलेंडर 200 रुपये कम
Next: शैलेन्द्र के गीतों में मानवतावादी विचारों की रसधार

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.