protest in delhi
इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। protest in delhi:
कानूनी शिकंजे में आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कानूनी कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को यानी आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी देशभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है। दरअसल, आप ने आरोप लगाया कि उनके नेता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी, पर सीबीआइ ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
https://x.com/AHindinews/status/1806944553683062892
22 राज्यों में होगा प्रदर्शन
protest in delhi: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी सीबीआइ ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
protest in delhi: दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीबीआइ द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।


