Prawasi Mahasangh: प्रवासी महासंघ की ओर से नोएडा स्टेडियम परिसर में 27 अक्टूबर को प्रस्तावित छठ महापर्व के अवसर पर देश के जाने माने कलाकारों कत्थक नृत्यांगना अनु सिन्हा अपने ग्रुप के साथ नोएडा आएंगी। भोजपुरी गायिका अनन्या सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी।
Prawasi Mahasangh: प्रवासी महासंघ नोएडा धूमधाम से मनाएगा महापर्व
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prawasi Mahasangh: प्रवासी महासंघ धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन करेगा। NCR में रहने वाले श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। नोएडा स्टेडियम परिसर में एक अस्थायी कुंड बनाया जाएगा, जिसे जल और गंगाजल से भरा जाएगा। व्रती अस्ताचल गामी और उगते सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न कर सकेंगे। इसके साथ ही देश के अलग—अलग हिस्सों से आए कलाकार कत्थक नृत्यांगना अनु सिन्हा अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति देंगी। भोजपुरी गायिका अनन्या सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी। यह जानकारी प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने दी।
प्रवासी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया ने बताया कि प्रवासी महासंघ के मूल उद्देश्य अपनी माटी से दूर हर प्रवासी के दुख सुख में सहभागी होना है। दिल्ली एनसीआर में रह रहा कोई भी प्रवासी अपने को अकेला न समझे। प्रवासी महासंघ हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा है। प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि कार्यक्रम में व्रतियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। छठ घाट चारों तरफ श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा, जिससे किसी भी श्रद्धालु को अर्घ देने में परेशानी न हो।
ड्रोन से होगी छठ मेला क्षेत्र की निगरानी
महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूजा संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फ़ीट का बनाया जा रहा है। किसी प्रकार की अव्यस्था न हो, इसके लिए हमारे लगभग 100 से अधिक वॉलेंटियर पूरे मेला परिसर में रहेंगे जो व्यवस्था को बखूबी संभालेंगे। सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से मेला परिसर की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही छठ घाट में गंगा जल के साथ ताज़े गुलाब के फूल डलवाए जाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे घाट की निगरानी सीसीटीवी से भी की जाएगी। वॉलेंटियर्स, प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी घाट पर तैनात रहेंगे।
मुख्य अतिथि कलराज मिश्र (पूर्व सांसद एवं राज्यपाल) अतिविशिष्ट अतिथि डॉक्टर महेश शर्मां (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद, गौतमबुद्धनगर), विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम सहित कई गणमान्य व्यक्ति पूजनोत्सव में हिस्सा लेंगे। पत्रकार वार्ता के मौके पर संघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया, महासचिव अवधेश राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह और संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी मिथलेश राय, विकास तिवारी, विजय कुमार सिंह, मीनाक्षी साही, छोटेलाल शर्मा, अभिनव पांडेय, अनुज त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, आकाश तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी, राजेश तिवारी, नितांत चौधरी, सतरंजन कुमार, श्रवण तिवारी आदि उपस्थित रहे।


