Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

PMMVY: क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

November 1, 2020
PMMVY

PMMVY: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन करने के मामले में गौतमबुद्ध नगर को मंडल में दूसरा स्थान मिला है। मंडल में हापुड़ को पहला स्थान मिला है।


PMMVY: योजना के लाभार्थी जालसाजों से रहें सावधान: सीएमओ

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। PMMVY: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की ताजा रैंकिंग में गौतमबुद्ध नगर जिला मेरठ मंडल में दूसरे और प्रदेश में 10वें नंबर पर आया है। मंडल में हापुड़ प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने दी।

उन्होंने बताया कि जिले ने 88 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। योजना के तहत जनपद को 33,601 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य मिला था। इसके मुकाबले 29,522 लाभार्थियों को लाभ देकर 88 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया।

फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने की अपील

सीएमओ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों से फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों कुछ जालसाज योजना के नाम पर फोन कर लाभार्थियों की बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

योजना का कोई भी प्रतिनिधि लाभार्थी से ओटीपी नहीं पूछता है। और न ही संवेदनशील सूचनाएं मांगता है। यदि ऐसा होता है तो वह पीएमएमवीवाई प्रतिनिधि नहीं है। उसे कोई सूचना न दें। राज्य स्तर से हेल्प लाइन नंबर 7998799804 जारी किया गया है।

इस हेल्प लाइन से लाभार्थी स्वयं ही काल करके योजना के आवेदन संबंधी जानकारी ले सकता है।और भुगतान न होने पर आ रही समस्या का निराकरण भी करा सकता है। योजना का प्रतिनिधि केवल आधार नंबर या उस पर अंकित नाम, बैंक अकाउंट का आईएफएससी कोड ही मांगता है।

आशा कार्यकर्ता की मदद

वह कभी भी आधार का ओटीपी, एटीएम नंबर, पासवर्ड, बैंक ओटीपी, एटीएम का सीवीवी कोड नहीं मांगता है। किसी को भी इस तरह की जानकारी कतई न दें। उन्होंने कहा है कि यदि योजना से जुड़ी कोई बात समझ में न आए तो अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता की मदद ले सकते हैं।

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिला को 5000 रुपये दिए जाते हैं। चाहे प्रसव सरकारी या निजी अस्पताल में कराया हो। पंजीकरण के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, मां की बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। मां का बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए। निजी अकाउंट ही मान्य होगा।

तीन किस्तों में होता है भुगतान

यदि बच्चे का जन्म हो चुका है तो मां और बच्चे दोनों के टीकाकरण का प्रामाणिक पर्चा होना जरूरी है। पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं।

प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर (गर्भावस्था के छह माह बाद) दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं।

यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किए जाते हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक ने लाभार्थियों की सुविधा और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। 9026304480-8882228683 पर योजना से संबंधित मदद ली जा सकती है। योजना के लिए आवेदन फार्म सिप्सा की वेबसाइट sifpsa.org पर भी उपलब्ध है।

 

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: TB: टीबी कैसे करता है शरीर के सभी अंगों को प्रभावित?
Next: COVID-19: जो ठीक हुए हैं उनकी न करना है बदनामी

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.