इंफोपोस्ट ब्यूरो, नयी दिल्ली। pm modi JP nadda :
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पालम एअरपोर्ट टेक्निकल एरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एवं ग्रीस के सफल और ऐतिहासिक दौरे के पश्चात् दिल्ली आगमन पर हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने इस शुभ अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयास एवं मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 के सफल अभियान से देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” सम्मान मिलने पर भी बधाई दी।

pm modi JP nadda :दिल्ली हवाई अड्डे के आयोजित स्वागत समारोह में नड्डा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज साउथ अफ्रिका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा करके सीधे आज सुबह छह बजे बेंगलुरु पहुंचे। चंद्रयान-3 की सफलता पर दिल्ली में देश के कोने-कोने से आकर बसे देशवासी यहाँ प्रधानमंत्री का अभिनंद करने आए हैं। चंद्रयान की सफलता पर आज देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है और सुखद अनुभूति भी।

pm modi JP nadda : नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पित भाव से देश की सेवा कर रहे हैं। वे देश को आगे ले जाने वालों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और उनके साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत का कीर्तिमान स्थापित करने वाले इसरो के वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाने और उनका हौसला बढ़ाने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

असफलता से सफलता की ओर
pm modi JP nadda : जब हम उजाले की ओर देखते हैं, तो अंधकार को भी याद रखना चाहिए। जब चंद्रयान-2 अभियान सफल नहीं हो पाया था, तब लोग हताश हो गए थे। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगे बढ़कर देश और वैज्ञानिकों को हौसला दिया। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि आगे बढ़ें, सफलता हमारी होगी, सिद्धि हमारी होगी। आज उसका नतीजा है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अपना कदम रख दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देते हैं।
देश लगातार आगे बढ़ रहा है
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज वैज्ञानिक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। दुनिया की नजरों में देश का कद बढ़ा है। दुनिया ने भारत के वैज्ञानिकों, यहाँ के अनुसंधानों एवं कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की है।


