हरियाणा के अलावा यूपी में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Nuh violence: हरियाणा के 4 जिलों में हालात तनावपूर्ण
इंफोपोस्ट डेस्क
नूंह। Nuh violence: हरियाणा के कई जिलों में हुई हिंसा और तनाव को देखते हुए आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। हरियाणा के कई इलाकों में हुई हिंसा के बाद आज शुक्रवार की नमाज से पहले आज राज्य की अलग-अलग जगहों पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हिंसा के बाद हरियाणा में कई जगहों पर आज खुले में जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। नूंह में हुई हिंसा के 4 दिन बाद भी राज्य के 4 जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
31 जुलाई को हुई थीं हिंसा
Nuh violence: विहिप, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों की तरफ से नूंह में 31 जुलाई यानी सोमवार को निकाली गई जलाभिषेक यात्रा पर हमले और इसके बाद फैली हिंसा की आग से दक्षिण हरियाणा उबर नहीं पा रहा है। हालांकि, तीन दिनों से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच नूंह में शांति है। यहां बुधवार को कर्फ्यू में दोपहर तीन से पांच बजे तक ढील दी गई। लेकिन गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में हिंसा की छिटपुट घटनाएं जारी हैं। नूंह हिंसा में अब तक 176 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। 90 अन्य संदिग्ध अभी पुलिस की हिरासत में हैं।
पसरा सन्नाटा
नूंह में हुई हिंसा के बाद गुरुग्राम के लेजर वैली मैदान में सन्नाटा पसरा है। वैली मैदान में जुमे की नमाज अदा की जाती है। 12:30 बजे तक लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंच जाते थे, लेकिन हिंसा के बाद बना डर का माहौल लेजर वैली मैदान पर भी साफ दिख रहा है। मैदान के चारों तरफ पुलिस तैनात है।
सुरक्षा कर्मियों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में किया मार्च
Nuh violence: नूंह 31 जुलाई को हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में कर्फ्यू लगा दिया था। शुक्रवार को कर्फ्यू के दौरान हिंसा प्रभावित इलाके में सुरक्षा कर्मियों ने मार्च किया और इलाके के हालात का जायजा लिया। शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील देने के समय मे सुबह एसपी, उपायुक्त ने किया बदलाव कर दिया है। अब लोग दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जरूरी सामान खरीद सकेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे की ढील थी। पुन्हाना, नूंह फ़िरोजपुर झिरका, तावडू की सब्जी मंडी में लोग एक-एक कर सब्जी लेने आने लगे हैं। यह प्रशासन द्वारा यह फैसला लोगों के घर में सब्जी ना होने की वजह से लिया गया है। हालांकि, मंडी पूरी तरह नहीं खुली है। नूंह में हिंसा के बाद कर्फ्यू जारी है। जिले में प्रशासन में हिंसा के बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं।


