Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • तकनीक
  • ताजा तरीन

अब WhatsApp में मिलेंगे फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स

August 8, 2020
Wh2

नई दिल्ली। तकनीकी विकास हमारी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करता रहता है। इसलिए यह जरूरी हो गया है कि आप अपने गैजेट से संबंधित नई सुविधाओं के बारे में वाकिफ होते रहें। ऐसा करने से आप के लिए गैजेट कोई तनाव नहीं पैदा कर पाएगा।

अधिकतर लोग इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल करते ही होंगे। पिछले कुछ वर्षों में व्हाट्सएप के साथ प्राइवेसी की समस्या पैदा हो गई है। कुछ बड़ी हस्तियों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाते हैं। लोगों को प्राइवेसी के मामले में भी चिंता होने लगी है। इस संदर्भ में व्हाट्सएप के फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर के बारे में जान लेना जरूरी है।

दरअसल, व्हाट्सएप एक बड़े ही कमाल का फीचर लाने जा रहा है। व्हाट्सएप एक्सपायरिंग मैसेज (expiring messages) फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर की जा रही है। फायदा यह होगा कि एक तय समय के बाद कोई मैसेज अपने आप ही डिलीट हो जाएगा।

वास्तव में, एक्सपायरिंग मैसेज व्हाट्सएप की सिक्योरिटी का ही एक हिस्सा है। यह फीचर तब आपके लिए उपयोगी होगा जब आप किसी के साथ कुछ ऐसी जानकारी साझा करेंगे जिसकी जरूरत काम खत्म होने के बाद न रह जाए। यदि आप किसी के साथ कोई पासवर्ड शेयर करते हैं तो कुछ देर में ही आप उसे डिलीट कर सकेंगे।

यह फीचर पहले से ही सिग्नल और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप पर मौजूद है। इन एप्स के चैट को अपने आप डिलीट होने के लिए कुछ सेकेंड से लेकर एक सप्ताह तक की सेटिंग की जा सकती है। व्हाट्सएप के इस फीचर में ग्रुप के लिए अलग कानून होगा यानी इस फीचर को इस्तेमाल करने का हक सिर्फ एडमिन को ही होगा।

दरअसल, फर्जी खबरों को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) का नया टूल पेश किया गया है। नाम सर्च टूल है। इसके लिए व्हाट्सएप ने गूगल से साझेदारी की है। व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दे दी है।

लेकिन सवाल यह है कि यह फीचर काम कैसे करेगा। मान लीजिए कि आपके पास लिंक के साथ कोई खबर आती है तो उस लिंक के राइट साइड ही में आपको एक सर्च आइकन वाला बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही गूगल खुलेगा और आपको उस खबर से संबंधित कई सारे लिंक्स मिल जाएंगे।

इस प्रकार आप किसी भी सूचना, जानकारी अथवा समाचार की क्रॉस चेकिंग खुद कर सकेंगे। क्रॉस चेकिंग में संदेश खरा उतरा तो वह आपके लिए जानकारी बन जाएगा। अगर दूसरे लिंक से तुलना करने के बाद संदेश की पुष्टि नहीं होती है तो आप उसे डिलीट कर पाएंगे और किसी दूसरे को फारवर्ड करने से बचेंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: राजनीतिक सत्ता-पुलिस सत्ता गठजोड़ मजबूत होता गया—अंतिम किस्त
Next: क्या शंख की आवाज से खत्म होते हैं रोगाणु

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.