Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित एक की मौत

ohm verma July 21, 2024
nipah virus

रोग को रोकने के लिए केंद्र द्वारा तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सलाह दी गई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक केंद्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम, मामले की जांच, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान और तकनीकी सहायता के लिए राज्य में तैनात की जाएगी

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। nipah virus : 


केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। मलप्पुरम के एक 14 वर्षीय लड़के में एईएस के लक्षण दिखे और उसे कोझिकोड के एक उच्च स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित करने से पहले पेरिंथलमन्ना में एक स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया गया। बाद में मरीज की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। नमूने एनआईवी, पुणे भेजे गए। वहां निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

nipah virus : केंद्र ने राज्य सरकार को तत्काल निम्नलिखित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सलाह दी है— पुष्टि किए गए मामले के परिवार, पड़ोस और समान स्थलाकृति वाले क्षेत्रों में सक्रिय मामले की खोज। पिछले 12 दिनों के दौरान सक्रिय संपर्क अनुरेखण (किसी भी संपर्क के लिए)। संपर्क में आने वाले लोगों को सख्ती से पृथक रखा जाएगा तथा संदिग्धों को अलग रखा जाएगा। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए नमूनों का संग्रहण और परिवहन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय ‘एक स्वास्थ्य मिशन’ की ओर से राज्य की सहायता के लिए एक बहु-सदस्यीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल को मामले की जांच करने, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, राज्य के अनुरोध पर आईसीएमआर ने रोगी प्रबंधन के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी भेजी और संपर्कों से अतिरिक्त नमूनों की जांच के लिए एक मोबाइल बीएसएल-3 प्रयोगशाला कोझिकोड में पहुँच गई है। मोनोक्लोनल एंटीबॉडी रोगी की मृत्यु से पहले पहुंच गई थी, लेकिन उसकी खराब स्थिति के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा सका।

nipah virus :  यह जानना महत्वपूर्ण है कि केरल में निपाह वायरस (एनआईवीडी) के प्रकोप की सूचना पहले भी मिल चुकी है, जिसमें सबसे हालिया प्रकोप 2023 में कोझिकोड जिले में हुआ था। फल चमगादड़ आमतौर पर इस वायरस के भंडार होते हैं और गलती से चमगादड़ से दूषित फल खाने से मनुष्य संक्रमित हो सकते हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मंत्री अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार के सरगना हैं शरद पवार
Next: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘लीडरशिप लिगेसी’ पर पुस्तक

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.