Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

महिलाएं ही महिला सशक्तीकरण का प्रकाशस्तंभ : राष्ट्रपति

ohm verma October 17, 2023
National Film Awards

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल हुईं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल, अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलाकार बदलाव लाते हैं, वे उत्कृष्टता के मानक यूं ही स्थापित करते रहेंगे और विकसित भारत का निर्माण जारी रखेंगे

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। National Film Awards :


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2021 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार वहीदा रहमान को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चन्द्र, जूरी के अध्यक्ष और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

National Film Awards : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमा, आत्मविश्वास और मौलिकता से ओत-प्रोत महिला की पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्में ऐसी चुनीं जिनमें उनकी भूमिकाओं ने आमतौर पर महिलाओं से जोड़ी जाने वाली कई सीमाओं को तोड़ा। वहीदा जी ने एक मिसाल कायम की है कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को खुद भी पहल करनी चाहिए।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के अवसर पर प्रख्यात फिल्म हस्ती वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करती हुईं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह भारत की विविधता और उसमें निहित एकता की तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित प्रतिभाशाली लोगों ने कई भाषाओं, क्षेत्रीय विशेषताओं, सामाजिक मान्यताओं, उपलब्धियों और समस्याओं को सार्थक अभिव्यक्ति दी है और यह कि इन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई पीढ़ियों और वर्गों के लोग एक साथ आए हैं।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के अवसर पर प्रख्यात फिल्म हस्ती वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करती हुईं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

फिल्म जगत और कलाकार परिवर्तन के वाहक

फिल्म जगत और कलाकारों को परिवर्तन का वाहक बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज की विविध वास्तविकता का जीवंत परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा हमारे समाज का एक दस्तावेज भी है और उसे बेहतर बनाने का एक माध्यम भी और उनका काम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

National Film Awards : मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिभा से समृद्ध इस देश में सिनेमा से जुड़े लोग विश्वस्तरीय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते रहेंगे और फिल्में विकसित भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के अवसर पर प्रख्यात फिल्म हस्ती वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करती हुईं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भारतीय फिल्म उद्योग पर गर्व : अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय फिल्म उद्योग पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि आज कुछ भी क्षेत्रीय नहीं है, यदि सामग्री अच्छी हो तो क्षेत्रीय सामग्री को भी वैश्विक स्तर पर दर्शक मिलेंगे। दिग्गज अभिनेत्री सुश्री वहीदा रहमान के बारे में बोलते हुए, श्री ठाकुर ने कहा कि चूंकि भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे जाती हैं, इसलिए इसी प्रकार की प्रसिद्धि का दावा उनके संदर्भ में भी है। उन्होंने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी।

अनुराग ठाकुर ने श्रोताओं को सूचित किया कि सरकार फिल्म पाइरेसी से निपटने के अपने प्रयासों में फिल्म उद्योग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम पेश किया है, जो इस खतरे को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अनुराग ठाकुर ने भारत में एवीजीसी क्षेत्र की क्षमता के बारे में बात की और कहा कि सरकार इस क्षेत्र के लिए एक नीति लाने जा रही है और इससे भारत को ‘दुनिया का कंटेंट केंद्र’ के रूप में अपनी क्षमता का उपयोग करने में मदद मिलेगी।

फिल्म उद्योग विकास की राह पर : अपूर्व

National Film Awards : सचिव, अपूर्व चन्द्र ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का वर्ष के दौरान सिनेमा हॉल बंद रहे थे और फिल्म उद्योग संघर्ष कर रहा था। हालाँकि, हमने जल्द ही वापसी की। अब देश और फिल्म उद्योग दोनों ही विकास की राह पर वापस आ गए हैं और पिछली तिमाही भारत के फिल्म उद्योग के लिए सबसे अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता महत्वपूर्ण है, वहीं फिल्म पुरस्कार गुणवत्ता का उत्सव मनाते हैं। अपूर्व चन्द्र ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार स्वीकार करने के लिए वहीदा रहमान का आभार व्यक्त किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: इस वर्ष ‘वन हेल्‍थ के लिए आयुर्वेद’ की थीम पर आयोजित होगा ‘आयुर्वेद दिवस’
Next: एयर होस्टेस ने प्राइवेट जेट में अरबपतियों की अय्याशी का किया खुलासा, कहा- बनाने पड़ते थे संबंध

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.