Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

National Commission for SC: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने ये क्या कर दिया?

infopost August 1, 2023
National Commission for SC

National Commission for SC: बरौला गांव निवासी दलित किसान जयपाल की भूमि को बिना किसी आधिकारिक सूचना और मुआवजा दिए नोएडा प्राधिकरण ने बेच दिया। इसी पर हंगामा हो रहा है।

National Commission for SC: डीएम और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ तलब

इंफोपोस्ट न्यूज


नोएडा। National Commission for SC: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को 2 अगस्त को अपने चेंबर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।

दरअसल, बरौला गांव निवासी दलित किसान जयपाल की भूमि को बिना किसी आधिकारिक सूचना के और मुआवजा दिए बगैर नोएडा प्राधिकरण ने बेच दिया। इसी विषय पर नोएडा मीडिया क्लब में किसान ने प्रेस वार्ता आयोजित कराई।

बिना मुआवजा दिए अनर्जित भूमि पर कब्जा

वार्ता में दलित किसान ने बताया, हमारी ग्राम शहदरा में गाटा संख्या 808 में 0.5932 हेक्टेयर कृषि भूमि थी। जिसमें से 0.5352 हेक्टेयर भूमि का वर्ष 2003 में नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहण किया था। लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने बगैर आधिकारिक सूचना के और बिना मुआवजा दिए अनर्जित भूमि 0.0580 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा कर लिया।

वहीं 31 मार्च 2011 को इसी भूमि के सापेक्ष 5% आवासीय भूखंड SH 49 सेक्टर 141 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से आवंटित किया गया।जो किसान जयपाल के नाम से ही आवंटित हुआ था। लेकिन प्राइम लोकेशन (45 मीटर रोड) पर होने के कारण नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ एवं जाति विशेष को लाभ देने के लिए कागजों में धोखाधड़ी कर 10 वर्ष तक आवंटन पत्र को दबाए रखा।

किसान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली

और तो और, प्राधिकरण ने लाभ कमाने के चक्कर में उस प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर आवंटित कर दिया। किसान ने प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी शिकायत रखी, लेकिन किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब भूलेख विभाग के तत्कालीन पटवारी मनोज सिंघल और तत्कालीन तहसीलदार मान सिंह पुंडीर ने मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत कर हमारी भूमि को गैर पुश्तैनी, पट्टे की और सिरदार बताकर प्रताड़ित किया।

नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के सेक्टर-141 के पहले नक्शे में भूखंड SH-49 मौजूद है। परंतु नवीनतम नक्शे में नहीं है। जब किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी ने दलित किसान जयपाल सिंह की पीड़ा नहीं सुनी तो किसान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर नोएडा प्रधिकरण ने किसान को सेक्टर 141 में 45 मीटर रोड से हटाकर पीछे की तरफ 9 मीटर रोड पर 2022 में भूखंड संख्या SH 9A/1 आवंटित कर दिया।

मूल आवंटियों को गुमराह किया गया

इसका मतलब यह हुआ कि मुझे प्रथम स्थान से हटाकर तृतीय स्थान पर कर दिया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर 141 से मूल आवंटियों को गुमराह कर प्राइम लोकेशन पर आवंटित भूखंड बाहरी किसानों को निज़ी स्वार्थ के लिए आवंटित कर दिया।

अनपढ़, गरीब और दलित होने के कारण जयपाल का बार-बार नोएडा प्राधिकरण ने शोषण किया। अब किसान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली की शरण ली है। मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम और नाेएडा प्राधिकरण के सीईओ को तलब किया है। उन्हें 2 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपास्थित होना है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: World Wide Web: आज के दिन बनाई गई दुनिया की पहली वेबसाइट
Next: दो महीने का सावन, दो बार पूर्णिमा

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.