Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Nation building party: ‘रोजगार दो या शासन छोड़ो’

December 25, 2020
national building party

Nation building party: देश का युवा बेरोजगार है, अन्नदाता किसान परेशान है, व्यवसायी बेकार हैं, उत्पादन ठप्प है, निर्यात लगभग बंद है। इससे बुरी स्थिति देश की और क्या हो सकती है?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Nation building party: राष्ट्र निर्माण पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार चलाएंगे अभियान

इंफोपोस्ट न्यूज़

फरीदाबाद, हरियाणा। Nation building party: गुरुकुल मंझावली में राष्ट्र निर्माण पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार विमर्श हुआ और अनेक राजनैतिक प्रस्ताव पास किए गए।

प्रस्तावों में चीनी सेना द्वारा हाल ही में लद्दाख में अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने, चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने, किसानों के आंदोलन के संदर्भ में किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, पिछले वर्ष पास किए गए CAA कानून के नियम बनाकर उस कानून को लागू करने, भारत में निरंतर हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने और देश में विद्यमान बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें देश से बाहर निकालने की मांगों को शामिल किया गया।

देश का युवा बेरोजगार

देश की आर्थिक स्थिति की चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगार है, अन्नदाता किसान परेशान है, व्यवसायी बेकार हैं, उत्पादन ठप्प है, निर्यात लगभग बंद है। इससे बुरी स्थिति देश की और क्या हो सकती है?

डॉ. कुमार ने इस आर्थिक दुरवस्था के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया। पार्टी की भविष्य की योजनाओं की चर्चा करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि पार्टी ‘रोजगार दो या शासन छोड़ो’ नारे के साथ दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में एक व्यापक जन आंदोलन चलाएगी, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर धरना, प्रदर्शन एवं रैलियां आयोजित की जाएंगी।

संगठित होकर संघर्ष करें

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठतम नेता ठाकुर विक्रम सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठित होकर संघर्ष करें जिससे देश की राजनीति का अपराधीकरण रोका जा सके। उन्होंने बताया कि सारी बड़ी पार्टियां चाहे कांग्रेस हो, बीजेपी हो, सपा हो, बसपा हो, आप हो या अकाली दल हो, सभी धनबल, भुजबल, जाति बल का सहारा लेकर सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही हैं तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं।

जिस प्रकार MLAs व MPs की खुलेआम बोली लगाकर खरीद-फरोख्त की जाती है तथा सरकारें बनाई जाती हैं एवं गिराई जाती हैं, वह भ्रष्टाचार का निकृष्टतम रूप है। इस पापाचार को खत्म करने के लिए राष्ट्र निर्माण पार्टी ही एक विकल्प है।

पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं सारस्वत मोहन मनीषी, मनोज गुलाटी, श्री वेदराम आर्य, स्वामी श्रद्धानंद जी, डॉक्टर जयपाल सिंह, दानवीर विद्यालंकार ने भी अपने विचार प्रकट किए तथा पार्टी के कार्य को विस्तार देने का संकल्प लिया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Strong objections: कृषि क़ानून पर बेदम दावे और दमदार आपत्तियां
Next: Kerala: केरल पर केंद्र सरकार के असत्य भाषण का खुलासा

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.