Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के 800 मेगावाट के संयंत्र का लोकार्पण किया

ohm verma October 3, 2023
Modi in telangana

प्रधानमंत्री ने 03 अक्टूबर, 2023 को तेलंगाना के निज़ामाबाद में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।

तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भारत में एनटीपीसी के बिजली संयंत्रों में सबसे आधुनिक है: प्रधानमंत्री

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Modi in telangana :


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के निजामाबाद में एक कार्यक्रम में एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के पहले चरण के पहले 800 मेगावाट संयंत्र का लोकार्पण किया। पेड्डापल्ली जिले में स्थित यह परियोजना तेलंगाना को कम लागत वाली बिजली प्रदान करेगी और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। यह परियोजना देश में पर्यावरण के मामले में सबसे अधिक हितेषी परियोजनाओं में से एक होगी।

प्रधानमंत्री 03 अक्टूबर, 2023 को तेलंगाना के निज़ामाबाद में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए संबोधित कर रहे हैं।

मोदी ने तेलंगाना के लोगों को बधाई दी

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के लोगों को बधाई दी और कहा कि किसी भी राष्ट्र या राज्य का विकास बिजली उत्पादन के लिए उसकी आत्मनिर्भर क्षमता पर आधारित होता है, क्योंकि इससे जीवन सुगमता और व्‍यापार सुगमता में सुधार होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिजली की सुचारु आपूर्ति से राज्य में उद्योगों के विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि परियोजना का दूसरा संयंत्र भी बहुत जल्द चालू हो जाएगा। इसके पूरा होने पर बिजली संयंत्र की स्थापित क्षमता बढ़कर 4,000 मेगावाट हो जाएगी।

Modi in telangana : प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्लांट देश में एनटीपीसी के सभी बिजली संयंत्रों में से सबसे आधुनिक बिजली संयंत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बिजली संयंत्र में उत्पादित बिजली का बड़ा हिस्सा तेलंगाना के लोगों को मिलेगा।” उन्‍होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की आधाशिला रखी जा रही है, उन्‍हें पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने सारे प्रयास किए हैं।

माननीय प्रधान मंत्री श्री @नरेंद्र मोदी ने आज #एनटीपीसी के तेलंगाना एसटीपीपी के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई राष्ट्र को समर्पित की।@PMOIndia @ntpclimited pic.twitter.com/xd9LgZpkWd

— Ministry of Power (@MinOfPower) October 3, 2023

तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगा

एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना का चरण-I पेड्डापल्ली जिले में एनटीपीसी के मौजूदा रामागुंडम स्टेशन के परिसर में उपलब्ध भूमि पर 10,998 करोड़ रुपये की अनुमोदित लागत पर स्थापित किया जा रहा है। यह तेलंगाना राज्य को अपनी 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगा।

अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक के साथ एक पिट-हेड पावर स्टेशन होने से यह परियोजना तेलंगाना राज्य को कम लागत वाली बिजली उपलब्‍ध कराकर राज्‍य की सहायता करेगी। इसके अलावा, यह भारत में एनटीपीसी का सबसे कुशल पावर स्टेशन होने के नाते, यह विशिष्ट कोयले की खपत (उत्पादित बिजली की प्रति इकाई कोयले की कुल खपत) और सीओ2 उत्सर्जन को कम करेगा, जिससे यह भारत में सबसे अधिक पर्यावरण के अनुरूप बिजली स्टेशनों में से एक बन जाएगा।

प्रधानमंत्री ने 03 अक्टूबर, 2023 को तेलंगाना के निज़ामाबाद में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के दौरान प्रदर्शनी का दौरा किया।

यह है परियोजना

परियोजना का पहला संयंत्र के शुरु होने के साथ, तेलंगाना राज्य सहित देश में बिजली आपूर्ति परिदृश्य में सुधार हुआ है। यह परियोजना क्षेत्र में समग्र आर्थिक विकास को मजबूत करने में मदद करेगी।

Modi in telangana : एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली सुविधा है, जो देश की एक-चौथाई जरूरत को पूरा करती है। 73 गीगावॉट से अधिक की स्थापित क्षमता और ताप, पनबिजली, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों के विविध विकल्‍पों के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए समर्पित है। कंपनी एक हरित भविष्य के लिए उत्‍कृष्‍ट व्‍यवहारों को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: रेलवे ने जारी की नयी समय सारिणी, आप भी जानें अपने ट्रेन का समय
Next: अमेरिका के पूर्वी यूटा में एक विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.