Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 27000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

ohm verma October 3, 2023
modi in chhatisgarh

प्रधानमंत्री ने 03 अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट समर्पित किया। जगदलपुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में कई रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। तारोकी-रायपुर डेमू ट्रेन सेवा को झंडी दिखाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। modi in chhatisgarh :


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजनाओं में रेलवे और सड़क क्षेत्र की कई परियोजनाओं के साथ-साथ बस्तर जिले के नगरनार में 23,800 करोड़ रुपये से अधिक के एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के स्टील प्लांट का समर्पण शामिल है। उन्होंने तारोकी-रायपुर डेमू ट्रेन सेवा को भी झंडी दिखाई।

03 अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचने पर लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हर गांव का विकसित होना जरूरी

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का हर राज्य, हर जिला और हर गांव विकसित होगा। उन्होंने कहा कि इन संकल्पों को पूरा करने के लिए आज लगभग 27,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को विकास परियोजनाओं के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए भौतिक, सामाजिक और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए इस वर्ष का परिव्यय 10 लाख करोड़ रुपये है, जो छह गुना अधिक है।

केंद्र सरकार ने 9 वर्षों में अनेक कदम उठाए

modi in chhatisgarh : प्रधानमंत्री ने रेल, सड़क, हवाई अड्डे, बिजली परियोजनाओं, परिवहन, गरीबों के लिए घरों और शैक्षणिक और स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों की परियोजनाओं में इस्पात के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने देश को इस्पात उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों में अनेक कदम उठाए हैं।

03 अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचने पर लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने आज नगरनार में सबसे आधुनिक इस्पात संयंत्रों में से एक के उद्घाटन के बारे में चर्चा करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ एक बड़े इस्पात उत्पादक राज्य के रूप में लाभ प्राप्त कर रहा है।” उन्होंने कहा कि इस प्लांट में उत्पादित स्टील देश के ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊर्जा देगा।

मोदी ने कहा, “बस्तर में उत्पादित स्टील रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ सशस्त्र बलों को मजबूत करेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टील प्लांट बस्तर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 50,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “नया स्टील प्लांट केंद्र सरकार द्वारा बस्तर जैसे आकांक्षी जिलों के विकास की प्राथमिकता पर नए सिरे से जोर देगा।”

Dedicating and laying foundation stones for multiple projects in Jagdalpur, aimed at enhancing socioeconomic growth and 'Ease of Living' for the people. https://t.co/7BtXzz4q1e

— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2023

03 अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचने पर लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ में आर्थिक गलियारे का जिक्र

कनेक्टिविटी पर केंद्र सरकार के फोकस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आर्थिक गलियारे और आधुनिक राजमार्गों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि 2014 की तुलना में छत्तीसगढ़ का रेल बजट लगभग 20 गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद तारोकी को नई रेलवे लाइन का तोहफा मिल रहा है।

एक नई डेमू ट्रेन ने तारोकी को देश के रेलवे मानचित्र पर जोड़ दिया है जिससे राजधानी रायपुर तक यात्रा करना आसान हो जाएगा। जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से लॉजिस्टिक लागत कम होगी और यात्रा में आसानी होगी।

छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक के 100 फीसदी विद्युतीकरण का काम पूरा

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ ने रेलवे ट्रैक के 100 फीसदी विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। राज्य में वंदे भारत ट्रेन भी चल रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 30 से अधिक स्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है। जिनमें से 7 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास पहले ही हो चुका है।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन और सांसद मोहन मंडावी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने 03 अक्टूबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यह है योजना

एक ऐसे कदम में जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करेगा, प्रधानमंत्री ने बस्तर जिले के नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के स्टील प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया। 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, स्टील प्लांट एक ग्रीनफील्ड परियोजना है जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का उत्पादन करेगी।

modi in chhatisgarh :नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट प्लांट के साथ-साथ सहायक और डाउनस्ट्रीम उद्योगों में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। यह बस्तर को दुनिया के इस्पात मानचित्र पर स्थापित करेगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

पूरे देश में रेल बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, कार्यक्रम के दौरान कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया और राष्ट्र को समर्पित की गईं। प्रधानमंत्री ने अंतागढ़ और तारोकी के बीच एक नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच एक रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।

modi in chhatisgarh : उन्होंने बोरीडांड-सूरजपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने तारोकी-रायपुर डेमू ट्रेन सेवा को भी झंडी दिखाई। इन रेल परियोजनाओं से राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। बेहतर रेल बुनियादी ढांचे और नई ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों को लाभ होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।

modi in chhatisgarh : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग – 43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़ – झारखंड सीमा खंड’ तक एक सड़क उन्नयन परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की। नई सड़क से सड़क कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संबंध मजबूत होंगे
Next: प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.