Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 4, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

Mission power: महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘मिशन शक्ति’

October 19, 2020
Mission power

Mission power: मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी और जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान का शुभारंभ किया। डीएम कैंप ऑफिस से एलईडी वैन और प्रचार वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Mission power: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’

Mission power

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। Mission power: प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए क्या कर रही है? उनकी सुरक्षा सम्मान एवं उनके स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ शुरू किया गया है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति’ का आगाज शनिवार को हुआ।

नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं शासन से नामित इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी और जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने संयुक्त रूप से एलईडी वैन एवं प्रचार वाहन को रवाना किया। डीएम कैंप ऑफिस से हरी झंडी दिखा कर वैन को रवाना किया गया।

व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति

जनपद में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। ताकि इसके प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।

नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी ने कहा कि सरकार की ओर से ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया रहा है। इसकी सफलता में मीडिया की भी अहम भूमिका है। ‘मिशन शक्ति’ प्रथम चरण में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

पुरुषों की भी भागीदारी

इस महत्वाकांक्षी अभियान में महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों की भी भागीदारी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने की व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस कार्यक्रम के लिए उन्हें नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वह कार्यक्रमों में भाग लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करेंगी।

कार्य योजना तैयार

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उसके अनुरूप जनपद में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक पीएन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जागरूकता रैली

इसी कड़ी में विकास भवन प्रांगण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं की ओर से रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली सूरजपुर क्षेत्र में निकाली गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Navdurga: जानें, किन औषधियों में व्याप्त हैं नवदुर्गा
Next: Kushmanda Mata: कूष्मांडा माता दूर करती हैं भय और रोग

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.