Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

नीतीश कुमार ने लौटाया बिहार का पुराना गौरव: उमेश कुशवाहा

ohm verma January 20, 2024
milan samaraoh

नीतीश कुमार करते हैं व्यावसायिक वर्ग की पूरी चिंता: विजय चैधरी
बिहार के प्रति इन्वेस्टर्स का विश्वास मजबूत हुआ है: संजय झा
अब बिहार के व्यवसायी उन्मुक्त होकर करते हैं काम: अशोक चैधरी
बिहार और देश की जरूरत हैं नीतीश कुमार: ललन सर्राफ
जदयू मुख्यालय में वैश्य समाज के 600 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता, पटना। milan samaraoh :


जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शनिवार को सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य समाज के 600 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने जदयू परिवार की सदस्यता ली उनमें पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य कंचन गुप्ता, स्वामी विवेकानंद काॅलेज एवं चिकित्सालय के निदेशक व सचिव डाॅ0 यूपी गुप्ता, पूर्व डीआईजी अजय कुमार, पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी, साहू समाज बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद साह, साहू समाज के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार साहू, रोहतास राईस मिल आॅनर संतोष गुप्ता, कैमूर वैश्य सभा के अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह, महिला साहू समाज की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता, पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता मीनू कुमारी, चंदना गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, नित्यानंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, भीमसेन प्रसाद गुप्ता, सोनी कुमारी, शशिशंकर पोद्दार आदि प्रमुख हैं।

milan samaraoh

विकास की धारा को मजबूती मिलेगी

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित वैश्य समाज के इतने लोगों के एक साथ आने से हमारी पार्टी और न्याय के साथ विकास की धारा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दानवीर भामाशाह की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने एवं राजधानी पटना में उनकी आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने का काम किया है। हमारे नेता ने सभी महापुरुषों को सम्मान दिया है और बिहार का पुराना गौरव लौटाया है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि 24 जनवरी को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाएं।

व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी

milan samaraoh : वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा माहौल बनाया है कि आज प्रदेश के अंदर व्यवसायिक गतिविधियां लगातार तेज गति से आगे बढ़ रही हैं। नीतीश कुमार व्यावसायिक वर्ग के हितों की पूरी चिंता करते हैं एवं उनकी हर प्रकार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में आज बिहार अपनी उपलब्धियों से देश.दुनिया को आकृष्ट कर रहा है।

milan samaraoh

कानून राज स्थापित किया

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में कानून का राज स्थापित किया। कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो, वो कानून को हाथ में नहीं ले सकता। कानून.व्यवस्था के मामले में आज बिहार देशभर में अव्वल है। इसलिए आज दुनियाभर के इन्वेस्टर्स का बिहार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और बड़ी संख्या में लोग बिहार में अपना उद्योग.धंधा लगाने आ रहे हैं।

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी ने कहा कि पहले बिहार के व्यवसायी खुद को असहज महसूस करते थे लेकिन अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में व्यावसायिक वर्ग के लोग उन्मुक्त होकर अपना काम करते हैं। 24 हजार करोड़ का बिहार अब दो लाख 61 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है।

जातिगत गणना हुआ संभव

milan samaraoh : विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बिहार में जातिगत गणना का काम संभव हुआ और आरक्षण का दायरा बढ़कर 75 प्रतिशत हुआ। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। 94 लाख गरीबों को स्वरोजगार के लिए दो.दो लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और तबकों का विकास सुनिश्चित किया। नीतीश कुमार बिहार और देश की जरूरत हैं।

जदयू के विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधीजी‘, विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 नवीन कुमार आर्य, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, वरीय नेता अरविन्द निराला सिन्दूरिया, बीरेन्द्र मुन्ना, शशिकांत गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सुजित पाठक आदि उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना में जय श्री राम के उद्घोष के साथ श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से श्री राम मंदिर प्रतिकृति रथ रवाना
Next: राममंदिर को लेकर देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में उत्साह, 24 घंटे का संकीर्तन होगा

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.