Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • तकनीक
  • ताजा तरीन

मास्क जो करता है एयर प्यूरिफायर का काम

August 29, 2020
29H

नई दिल्ली। विज्ञान और तकनीक से हमारे जीवन की असुविधाएं दूर होती हैं। अब मास्क हो ही लीजिए, उसे लगाने से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लेकिन कोरोना काल में मास्क लगाना जरूरी है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए आया है एयर प्यूरिफायर वाला मास्क, जिसमें दो फैन का सपोर्ट मिलता है।

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG ने एक ऐसा ही मास्क पेश किया है जिसमें एयर प्यूरिफायर है। LG PuriCare दुनिया का पहला ऐसा मास्क है, जिसमें एयर प्यूरिफायर फिल्टर लगा है। LG PuriCare के जरिये लोगों को ताजा और साफ हवा मिलेगी। इसमें डुअल फैन और रेसपिरेट्री सेंसर भी दिया गया है।

बेहतर फिटिंग के लिए इसकी डिजाइन एरगोनॉमिक बनाई गई है। LG PuriCare मास्क का प्रदर्शन अगले महीने प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक शो IFA 2020 में होगा। कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी इसी इवेंट में मिलेगी।
LG PuriCare वियरेबल एयर प्यूरिफायर में दो H13 HEPA फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फ्रेश हवा के लिए इसमें डुअल फैन दिए गए हैं जिसकी स्पीड के लिए तीन लेवल भी दिए गए हैं। इसमें दिया गया रेसपिरेट्री सेंसर सांस लेने की गति को डिटेक्ट करके फैन को एडजस्ट करता है।

मास्क में 820mAh की बैटरी है जिसे लेकर लो मोड में आठ घंटे के बैकअप और हाई मोड में दो घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। यह एयर प्यूरिफायर एक अल्ट्रा वॉयलेट केस के साथ आता है जिसमें इस मास्क को आप वायरसमुक्त कर सकते हैं।

मास्क को एक एप से भी कनेक्ट किया जा सकता है। गंदा होने पर यूजर के फोन पर फिल्टर को बदलने के लिए नोटिफिकेशन भी आएगा। मास्क के ईयर स्ट्रैप को भी बदला जा सकता है और इसे रिसाइकल भी किया जा सकता है।

स्मार्ट मास्क बनाने वाली एलजी दुनिया की पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले जापानी के कंपनी ने Connected नाम से एक स्मार्ट मास्क पेश किया था। टीसीएल और शाओमी जैसी कंपनियां भी स्मार्ट मास्क पर काम कर रही हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: क्या यह वही मुंबई है, जहां से चलनी है बुलेट ट्रेन
Next: यह चीन की दागीरी नहीं तो और क्या है?

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.