इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। LJP Motihari :
लोक जनशक्ति पार्टी के विस्तार प्रकोष्ठ की ओर से मोतिहारी के जिला कार्यालय बेलीसराय में रविवार को आयोजित बैठक में जिला प्रमुख राहुल आर पाण्डेय ने जिला कार्यसमिति के सदस्यों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कई नये लोगों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। पार्टी में शामिल नये सदस्यों का स्वागत करते जिला महासचिव रणधीर पाण्डेय एवं दिवाकर सिंह ने पार्टी को बूथ स्तर तक पहुचाने का आह्वान किया।
पकड़ीदयाल अनुमंडल के विस्तार प्रमुख रवि किशोर सिंह तथा मोतिहारी अनुमंडल के विस्तार प्रमुख अभिषेक हर्षबर्धन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से नये लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत कर आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहना है। बैठक में राहुल आर पाण्डेय ने पूनम कुमारी को पार्टी की सदयस्ता दिला कर जिला प्रमुख ( महिला) मनोनीत किया।

‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ विजन को जन जन तक पहुंचाएं
बैठक में जिले के हर प्रखंड के कार्यों की समीक्षा उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार ने की। ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ विजन को जन— जन तक पहुंचाने के लिए जिला सचिव अंकित कुमार टुन्ना पासवान ने बैठक में शामिल लोगों से अपील की। बैठक के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिले में आमंत्रित कर भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई।
नये सदस्यों में मेहसी प्रखंड के विस्तार प्रमुख के लिए सुमित कुमार को मनोनीत किया गया। पकड़ीदयाल विस्तार प्रमुख रवि किशोर द्वारा पकड़ीदयाल नगर प्रमुख पद के लिए लक्की जायसवाल को मनोनीत किया गया। मोतिहारी अनुमंडल के महासचिव कुणाल श्रीवास्तव को बनाया गया। अरेराज प्रखंड प्रमुख राहुल तिवारी द्वारा अलोक पाण्डेय को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया।
राजू तिवारी ने दी बधाई
LJP Motihari : सभी के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश प्रमुख अजय कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी को बधाई दी। बैठक में दीपक कुमार दुबे, कृष्णा बिहारी, राकेश पासवान, मनीष तिवारी आदि शामिल हुए।


