इंफोपोस्ट संवाददाता, रक्सौल। LJP bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोजपा रामविलास के जिला प्रमुख राहुल आर पाण्डेय ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए हमें युवाओं का पलायन रोकना होगा। चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे को चरितार्थ करते हुए हम सभी को राज्य के लिए काम करना होगा, लेकिन यह तब संभव होगा जब हम युवा नेता चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
बृहस्पतिवार को राहुल आर पांडेय रक्सौल के कौड़ीहार चौक पर स्थित एक विवाह भवन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की विस्तार प्रकोष्ठ की प्रखंड स्तरीय बैठक को बतौर मुख्स अतिथि संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल नगर प्रमुख यश मिश्रा ने किया। इस बैठक में रक्सौल नगर के सभी वार्ड प्रमुख सहित रक्सौल् प्रखंड कमिटी की उपस्थिति रही।
हम सबको चिराग पासवान बनना होगा
LJP bihar : राहुल आर पाण्डेय ने सभा में उपस्थित प्रखंड और नगर से आए कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। आने वाले चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने के लिए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। हम सभी को खुद ही चिराग पासवान बनकर बिहार को विकसित बनाने के लिए सक्रिय होना होगा।

LJP bihar : कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह रक्सौल प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार ने नगर प्रमुख यश मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि बिहार में बढ़ रहे अपराध और युवाओं का पलायन रोकने तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके लिए हम सबको मेहनत करनी होगी। बैठक में संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, धीरज वाजपेई, नरेश यादव, ब्रजकिशोर महतो, संजय दास, पंकज पासवान, आकश कुमार, नीरज पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


