Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • मनोरंजन

Last day: फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2025 का भव्य समापन

infopost December 18, 2025
Last day

Last day: इन तीन दिनों में मैंने ज्ञान का सागर भर लिया है, फिर भी सीखने और अर्जित करने की क्षमता बनी हुई है। यह फेस्टिवल हम सभी को ढेरों यादें देकर जा रहा है।

Last day: फिर भी सीखने और अर्जित करने की क्षमता

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा। Last day: तीन दिवसीय 18वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2025 का समापन मारवाह स्टूडियो में भव्य रूप से संपन्न हुआ। अंतिम दिन मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष, नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एवं एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह ने अपने संबोधन में कहा, “इन तीन दिनों में मैंने ज्ञान का सागर भर लिया है, फिर भी सीखने और अर्जित करने की क्षमता बनी हुई है। यह फेस्टिवल हम सभी को ढेरों यादें देकर जा रहा है—कहीं दिग्गज हस्तियों के अनुभव, कहीं कलाकृतियों की प्रदर्शनी, कहीं नृत्य तो कहीं नुक्कड़ नाटक। मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व है कि मेरे ऑफिस की टीम और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो सराहनीय है।”

इस अवसर पर जया प्रदा (फिल्म स्टार एवं राजनेता), शब्बीर बॉक्सवाला (जाने-माने प्रोड्यूसर), उमेश शुक्ला (प्रसिद्ध निर्देशक), कोमल नाहटा (टॉप ट्रेड एनालिस्ट), मुकेश त्यागी (बॉलीवुड अभिनेता एवं बीजेपी प्रवक्ता), डॉ. अब्राहम कुमार (म्यूजिक डायरेक्टर, USA), जगदीश चंद्र, तरन बजाज (प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर) और नमाशी चक्रवर्ती (फिल्म बंगाल फाइल्स के राइजिंग स्टार) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। फेस्टिवल के निर्देशक अशोक त्यागी ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

क्या भारतीय सिनेमा दुनिया के सिनेमा का लीडर बनेगा?

अंतिम दिन आयोजित सगोष्ठी का विषय था— “क्या भारतीय सिनेमा दुनिया के सिनेमा का लीडर बनेगा?” इस विषय पर बोलते हुए जया प्रदा ने कहा कि भारतीय सिनेमा लीडर बनने की राह में नहीं है, बल्कि वह पहले से ही लीडर बन चुका है, क्योंकि भारत बहुभाषी देश है और लगभग सभी भाषाओं में फिल्में बनती हैं। दुनिया में सबसे अधिक फिल्में भारत में बनती और देखी जाती हैं। हॉलीवुड भी अपनी फिल्मों की डबिंग भारतीय भाषाओं में कराकर यहां रिलीज करता है।

वहीं कोमल नाहटा ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकती है, बशर्ते कंटेंट और कॉन्सेप्ट में नयापन लाया जाए। अन्य सभी अतिथियों ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। समारोह के अंत में डॉ. संदीप मारवाह ने सभी विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Delhi-NCR Smog : दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का कहर, धुंध से ठप हुई दृश्यता
Next: Mahakauthig uproar: फिर विवादों में महाकौथिग, प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने घेरा

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.