Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • संस्कार

Khatu Shyam: खाटू श्याम दिल्ली धाम जी टी करनाल रोड पर

April 6, 2022
Khatu Shyam

अब दिल्ली वासियों को खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान नहीं जाना पडेगा क्योकि जी टी करनाल रोड के पास एक लाख गज भूमि प्रस्तावित कर दी गई है जो खाटू श्याम दिल्ली धाम नाम से जाना जाएगा। इस जगह पर भव्य मंदिर के साथ साथ 36 धाम, 36 घाट व 19 मंजिला अत्याधुनिक धर्मशाला, रात्रि में 1100 केंडल लाइट में बाबा के दर्शन, फलावर शॉप, गर्भ गुफा में बाबा के अदभुत दर्शन 1500 किलो अष्टधातु से बनी शिलापट, यज्ञशाला, राधिका वाटिका, गौशाला, 24 घंटे भंडारा सुविधा, 25 फीट नीचे गीर गाय के गोबर से निर्मित व्यासपीठ, भारत माता धाम, योग सेंटर, बजुर्गो के लिए ट्राम द्वारा दर्शन की सुविधा होगी ये कहना था श्री खाटू श्याम विशाल मंदिर दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी का, उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों मुझे खाटू श्याम ने सपने में दर्शन देकर कहा कि एक खाटू धाम दिल्ली में भी होना चाहिए जिसे दिल्ली धाम के नाम से जाना जाएगा, वैसे तो मैं इतना बड़ा भक्त नहीं हूँ लेकिन जब मैने अपने दोस्तों से ये बात कही तो उन्होंने कहा की खाटू जी ने आपको चुना है इस काम के लिए आप शुरूआत कीजिये उनके सारे भक्त आपके साथ जुड़ते जायेगे और ऐसा हुआ भी । आज दिल्ली से लगभग 8 हज़ार लोग जुड़ गए है।

संस्था के नगर महामंत्री सत्य भूषण जैन ने कहा की श्री खाटू श्याम के अनुयायी वैसे तो दुनिया भर में है, इसलिए पुरे साल राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में भक्तो का ताँता लगा रहता है, कुछ समय पश्चात् दिल्ली में भी उनके भक्त दर्शन कर सकेंगे। एस. एस. अग्रवाल जो की नगर अध्यक्ष एवं सालासर धामदाता ने कहा की हमारी ये कोशिश जल्द ही साकार रूप लेगी, जयनारायण अग्रवाल स्वर्ग धाम धामदाता ने कहा की यहाँ हमने 165 ऊँचा तिरंगा झंडा भी लगाया है जिसका उद्धघाटन करने दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन आये थे, सतीश राम के. गोयल ने कहा की खूबसूरत शुरुआत तो हो चुकी है पर हम दो साल के भीतर ही इसको पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज लगभग 25 हज़ार भक्तो ने दर्शन किये जिनके लिए हमने सारी सुविधा का सामान रखा है। इस अवसर पर हज़ारो भक्त विक्रम सिंघानिया, डॉ नरेशन शास्त्री, राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार मित्तल, रमेश गुप्ता, पवन सिंघल, मधु गोपाल गोयल, अनिल गुप्ता , नवीन गर्ग, कुलदीप गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: UP CM Yogi Adityanath Oath: ताश की गड्डी फेटी, बदल दिए कई पत्ते
Next: free animal: गोवंश की रक्षा और गोवंश से रक्षा

Related Stories

Women Safety
  • दिल्ली एनसीआर
  • शिक्षा
  • संस्कार

Women Safety: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम

Sajid1 M Sajid October 11, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.