Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

तन-मन रखें स्वस्थ, कोरोना को करें पस्त

September 24, 2020
Keep your body healthy, make Corona battered

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। अगर शरीर (रोगप्रतिरोधक क्षमता) कमजोर है तो कोई भी बीमारी आसानी से घर कर सकती है। चाहे वह कोरोना हो या कोई दूसरा संक्रमण। इसलिए जरूरी है अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की। जब भी किसी व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, तो उस पर बीमारी जल्दी आक्रमण कर देती है।

यही स्थिति कोरोना संक्रमण की भी है। पिछले दिनों के अनुभवों से यह कहा जा सकता है कि जिसकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी, उसके लिए कोरोना उतना ही ज्यादा घातक साबित हुआ। जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत थी उसने उतनी ही जल्दी कोरोना को हराया। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह का।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी चीजें प्रभावित हुई हैं। तमाम लोगों की नौकरियां नहीं रहीं, व्यापार ठप हो गए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। हर व्यक्ति कहीं न कहीं मानसिक रूप से तनाव का शिकार हुआ है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के नाम से ही लोग तनाव में आ रहे हैं। लंबे समय तक बना तनाव दिमाग पर असर डालता है।

इंसान की मानसिक शक्ति कमजोर होती जाती है। लंबे समय तक तनाव बने रहने से प्रतिरोधक क्षमता भी घट जाती है। ऐसे इंसान पर बीमारियां हावी होने लगती हैं। लंबे समय तक तनाव रहने का असर सफेद रक्त कोशिकाओं पर पड़ता है। सफेद रक्त कोशिकाएं शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत देती हैं।

तनाव का शरीर पर एक और बड़ा हमला पाचन प्रणाली पर होता है। यह हमला दो मोर्चों पर होता है। पहला, तनाव में इंसान को भूख नहीं लगती और दूसरा, वह जो भी खाता है वह पचता नहीं है। इसके कारण इरिटेबल बाउल सिन्ड्रोम (दिमाग में नकारात्मक विचार आने से पाचनतंत्र में खराबी होना) जैसे डिस्ऑर्डर पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा कि तनाव को दूर रखना है तो खुद को सेहतमंद रखें। अच्छा खाएं, योग-प्राणायम, व्यायाम करें। पैदल चलें, स्वीमिंग करें, दौड़ें, किसी भी तरह का ऐसा व्यायाम दिन में कम से कम 35 मिनट जरूर करें। ऐसा करने पर अच्छा महसूस होगा और मन में खुशी पैदा करने वाला एंडोर्फिन यानी हैप्पी हार्मोन दिनभर बना रहेगा।

तनाव से मुक्ति के लिए दिन में कम से कम सात से आठ घंटे जरूर सोएं। अच्छी नींद का स्वस्थ ह्रदय और स्वस्थ दिमाग के साथ पक्का संबंध है। नींद न आने पर पॉजिटिव सीक्रेशन (स्राव) कम हो जाता है। अक्सर लोग तनाव होने की स्थिति में डिप्रेशन में चले जाते हैं और इससे उबरने के लिए नशे का सहारा लेने लगते हैं, जो कि बहुत गलत है।

अपने को व्यस्त रखें, दोस्तों से चर्चा करें, अकेले रहने से बचें, खुश रहने की कोशिश करें, भरपूर नींद लें, दिनचर्या नियमित रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। तनाव में न तो भूख लगेगी और न ही नींद आएगी। इससे प्रतिरोधक क्षमता कम होगी। खानपान में बिटामिन सी का सेवन बढ़ाएं, हल्दी वाला दूध पिएं। प्रोटीन युक्त आहार लें।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: हमेशा ठगे जाते रहे हैं किसान
Next: अल्जाइमर से बचने के लिए सक्रिय रहने की सलाह

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.