Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

कंगना—तापसी: कमाई में कौन आगे

July 23, 2020
Kangna1

कंगना रनौत और तापसी पन्नू की आखिरी पांच फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद नेपोटिज़्म और फेवरेटिज़्म की बहस जारी है। इस बहस में अभी कंगना रनौत काफी अग्रेसिव होकर सामने आई हैं। उन्होंने नाम लेकर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कंगना को जवाब दिए हैं, जिसके बाद से दोनों आमने सामने आ गई हैं।

इतना ही नहीं, दोनों की ट्विटर वॉर के बाद अब सेलेब्स भी दो धड़े में बंट गए हैं और कुछ तापसी का तो कुछ कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ लोग दोनों के फिल्मी करियर और फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर एक दूसरे की तुलना कर रहे हैं। सवाल यह है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर किस अभिनेत्री की फिल्म ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों की आखिरी पांच फिल्मों से हुई कमाई की तुलना की जाए तो साफ हो जाएगा कि किस अभिनेत्री की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। तापसी पन्नू की बात करें तो उनकी फिल्म बदला- 88 करोड़ रुपये, गेम ओवर- 4.69 करोड़ रुपये, मिशन मंगल- 202.98 करोड़ रुपये, सांड की आंख- 23.40 करोड़ रुपये, थप्पड़- 33.06 करोड़ रुपये को मिलाकर कुल कमाई 352.13 करोड़ रुपये हुई है।

इसी प्रकार कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो रंगून- 20.68 करोड़ रुपये, सिमरन- 17.26 करोड़ रुपये, मणिकर्णिका- 92.19 करोड़ रुपये, जजमेंटल है क्या- 33.11 करोड़ रुपये, पंगा- 28.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

जूम एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अभिनेत्रियों की आने वाली फिल्मों की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही रश्मि रॉकेट, हसीन दिलरुबा, शाबाश मिट्ठू और लूप लपेटा में नज़र आने वाली हैं। इनके अलावा कंगना रनौत थलाइवी, धाकड़ और तेजस आदि में नज़र आने वाली हैं। कुछ दिनों से दोनों एक दूसरे पर पुराने आर्टिकल और अन्य तथ्यों के आधार पर हमले कर रही हैं और कई सेलेब्स भी इसमें तापसी और कंगना की तरफ से अपनी बात रख रहे हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: मिथकाें से जुदा जननायक कृष्ण
Next: अब हेडफाेन का स्थान लेगी ब्रेन चिप

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.