इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU split :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के उपाध्यक्ष रहे और चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू से आए ललन पासवान को जहां सदस्यता ग्रहण कराई वहीं पार्टी में आने वाले सभी नव आगुंतकों का पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर को भी दो बार मुख्यमंत्री बनाने का काम जनसंघ और भाजपा ने किया है। लालू प्रसाद भी पहली बार भाजपा की मदद से ही मुख्यमंत्री बने थे।
नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए। सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फ़ायदा नीतीश कुमार को मिला। इनका कोई योगदान आंदोलन में नहीं है। एक भी फ़ोटो उनके आंदोलन का नहीं है। नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वह सीएम बने।
चौधरी ने कहा कि भाजपा बराबर संघर्ष करती रही। उन्होंने कहा कि 1995 में भी समता पार्टी ने 6 सीट जीत हासिल की और भाजपा 41 सीट यानी उनसे तीन गुना सीट जीत हासिल की थी। तब भाजपा ने कंधे पर बैठकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया।
अब नीतीश कुमार की क्या हालत है, सभी जानते हैं। वे कब क्या बोल दें, कोई नहीं जानता। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जब तक बिहार में अपराध समाप्त नहीं होगा प्रदेश का विकास नहीं हो सकेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कमिटमेंट था सीएम बनाने की, इस कारण 43 सीट आने के बाद भी वही परंपरा निभाई गई और उन्हें सीएम बनाया गया।
नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता है
नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको (नीतीश कुमार) को समय समय पर प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता है। पिछली बार कीड़ा काटा था तो उनको दो सीट आई थी, इस बार तो खाता भी नहीं खुलेगा।
राजद को भी निशाने पर लिया
JDU split : चौधरी ने राजद को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि यह रोज आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाती है, लेकिन यह कभी किसी को आरक्षण नहीं दी। उन्होंने कहा कि लालू परिवार तुष्टीकरण की राजनीति करने में लगा रहता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या तुष्टीकरण से बिहार चलेगा। उन्होंने कहा कि लालू ने आरक्षण का लाभ अपने परिवार पत्नी, बेटा और बेटी को दिया।
सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण बिल पास करवाकर राजीव गांधी के सपने को पूरा किया है। उन्होंने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि अब आपके आने से भाजपा और मजबूत हो गई है। 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीट देकर फिर से एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।
JDU split : इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह भी उपस्थित रहे। इस समारोह में मंच का संचालन प्रवीण चन्द्र पटेल ने किया।


